---Advertisement---

रैन बसेरों का अधिशासी अधिकारी इटवा ने निरीक्षण कर दिया आवश्यक निर्देश

By
On:

सिद्धार्थनगर। कड़ाके की ठंड और शीतलहर से बचने के लिए बनाए गए अस्थाई रैन बसेरों का ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

कड़ाके की ठंड और शीतलहर से बचने के लिए यात्री आदि जरूरतमंद लोगों हेतु बनाए गए अस्थाई रैन बसेरों का नगर पंचायत इटवा के अधिशासी अधिकारी अखिलेश दीक्षित ने 18 दिसम्बर 2025 की रात नगर के विभिन्न स्थानों पर बने रैन बसेरों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने रैन बसेरों की व्यवस्थाओं को परखा और प्रमुख चौराहों पर जल रहे अलाव की स्थिति का जायजा लिया। रैन बसेरों में उपलब्ध कराए गए सुविधाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान ईओ अखिलेश दीक्षित सबसे पहले नगर पंचायत इटवा में बने अस्थाई रैन बसेरा में पहुँचे।

उन्होंने वहां ठहरे हुए मुसाफिरों और जरूरतमंदों से बातचीत की और मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि रैन बसेरों में साफ-सुथरे बिस्तर, गद्दे और कंबलों की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे। ठंड से बचाव के लिए कमरों में उचित प्रबंध हों। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि बाहर से आने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो।

रैन बसेरो का निरीक्षण के बाद अधिशासी अधिकारी ने नगर के मुख्य चौराहों और सार्वजनिक स्थानों का भ्रमण किया। उन्होंने देखा कि ठंड से राहत के लिए किन-किन स्थानों पर नगर पंचायत द्वारा अलाव जलवाए गए हैं। उन्होंने मातहतों को निर्देशित किया कि मुख्य स्थानों पर नियमित रूप से लकड़ियों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि राहगीरों और रिक्शा चालकों को राहत मिल सके।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating