मिश्रौलिया, सिद्धार्थनगर। थाना मिश्रौलिया साइबर सेल ने दो शिकायतकर्ताओं के खाते से फ्राड हुए रूपए को वापस कराया।
आवेदक चन्द्रभान पुत्र मोती निवासी ग्राम गौरडीह थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा 25.07.2025 को हुए साइबर फ्रॉड से सम्बंधित एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराया गया कि मेरे खाता संख्या 34973292197 से एईपीएस के माध्यम से कुल 34,900 रुपये व 25.10.2025 को आवेदिका सुभावती पत्नी जगदीश निवासिनी ग्राम गौरडीह थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराया गया कि मेरे खाता संख्या 33147922526 से एईपीएस के माध्यम से कुल 14,000 रुपये का साइबर फ्राड हो गया था।
प्रभारी निरीक्षक मिश्रौलिया राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में उ0 नि0 रामदरश यादव व उ0 नि0 श्याम कन्हैया दूबे प्रभारी साइबर सेल थाना मिश्रौलिया मय साइबर सेल द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया से समन्वय स्थापित कर दोनो शिकायतकर्ता से फ्राड हुए कुल 48,900 रुपये को आवेदक व आवेदिका के खाते में वापस कराया गया। सराहनीय कार्य करने वाली टीम में उपरोक्त के अतिरिक्त उ0 नि0 छविनाथ राम, का0 आशुतोष कुमार सिंह, का0 आकाश कुमार, म0 का0 अनुराधा गुप्ता शामिल रहे।