यूजीसी अधिसूचना के खिलाफ खुनियांव ब्लाक में सवर्ण आर्मी ने किया विरोध प्रदर्शन

By
On:

सिद्धार्थनगर। खुनियांव विकास खण्ड परिसर में शुक्रवार को सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों ने यूजीसी अधिसूचना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए इसे वापस लेने के लिए राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा।

सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार दूबे ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि यूजीसी की यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से लागू की गई है, जो गंभीर संवैधानिक और विधिक प्रश्न खड़े करती है।

उन्होंने कहा कि यह अधिसूचना उच्च शिक्षण संस्थानों में जाति आधारित भेदभाव रोकने और एससी, एसटी, ओबीसी तथा दिव्यांग छात्रों के अधिकारों की सुरक्षा के उद्देश्य से लाई गई है। मगर ये गलत है। यह अधिसूचना भारत के संविधान में दिए गए समानता के अधिकार की भावना के अनुरूप नहीं है, इससे उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ेंगी।

इस अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इसे वापस नहीं लिया गया तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।

इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार पाण्डेय, हरीश कृष्ण पाण्डेय, राजेश सिंह, राज किशोर त्रिपाठी, कृष्ण पाल सिंह, कन्हैया पाण्डेय, दद्न सिंह, अखिलेश त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत, विजय उपाध्याय और राम धीज सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Related News

Leave a Comment

  • Rating