---Advertisement---

बढ़या चौराहे पर एटीएम को अज्ञात चोर ने बनाया निशाना

By
On:

सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत बढ़या मुख्य चौराहे पर एक प्राइवेट कम्पनी के एटीएम मशीन को सोमवार रात अज्ञात चोर ने तोड़कर पुर्जे तितर बितर कर दिया। फिलहाल तहरीर न पडने से मशीन में रखे नकदी का व्यौरा उपलब्ध नहीं हो सका है।

  • तहरीर न पडने से मशीन में रखे नकदी का व्यौरा उपलब्ध नहीं हो सका

जानकारी के अनुसार बढ़या गांव निवासी राम दास पुत्र स्वर्गीय पाटेश्वरी के एक कमरे को कई वर्षों से प्राइवेट कंपनी इंडिया वन किराए पर लेकर अपना एटीएम मशीन चला रही थी। जो 24 घंटे खुला रहता था। 22 दिसम्बर 2025 की रात आज्ञात चोर ने उसे अपना निशाना बनाया। कमरे के बाहर लगा कांच का शीशा तोड दिया। अन्दर एटीएम मशीन के पुर्जे तोड कर तितर बितर कर दिया। हाफ शटर गिराकर फरार हो गया।

मंगलवार की सुबह रोज की भांति जब आस पास के दुकानदार अपनी दुकान खोलने आए तो एटीएम मशीन का पुर्जा बिखरा देखकर दंग रह गए। घटना की सूचना मिश्रौलिया थाने की पुलिस को दिया। पुलिस ने मौके पर पहंुच कर घटना का मुआयना किया। आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य तरीके से जांच पड़ताल किया।

Atm Chori Badhya Chauraha Thana Mishrouliya 2,बढ़या चौराहा,एटीएम मशीन,अज्ञात चोर ने तोड़कर पुर्जे किया तितर बितर,थाना मिश्रौलिया,अपराध समाचार,एटीएम में चोरी करने का प्रयास,atm chori badhya chauraha thana mishrouliya,
ATM का बाहर से गिरा हाफ शटर

चौराहे के व्यापारियों का कहना है कि इस घटना ने पुलिस के रात्रिकालीन गश्त पर सवाल खड़ा कर दिया है। चौराहे से पूरब सौ मीटर दूरी पर भारतीय स्टेट बैंक शाखा बढ़या का एटीएम लगा। जहां थाने के हल्का सिपाहियों का रात्रिकालीन गश्त रहता है। इधर इतनी बडी घटना हो गयी और पुलिस को भनक तक नहीं लगा।

घटना की गम्भीरता को देखते हुए सी. ओ. इटवा पवीन प्रकाश, एडिशनल एसपी सिद्धार्थनगर और एसओजी टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर बारीकी से जांच पड़ताल किया।

प्रभारी निरीक्षक थाना मिश्रौलिया राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि एटीएम मशीन संचालक को सूचना दी गई है। संचालक अभी आया नहीं है और तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। संचालक द्वारा मशीन में रखे गए धनराशि का मिलान करने के बाद नुकसान का पता चल पाएगा।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating