सिद्धार्थनगर। सांसद खेल महोत्सव 2025 के समापन कार्यक्रम के अवसर पर जिला स्पोर्टस स्टेडियम में 25 दिसम्बर 2025 को मुख्य अतिथि अध्यक्ष, लोक सेवा आयोग उ0प्र0 संजय सिंह श्रीनेत, मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, पूर्व जिलाधिकारी गोरखपुर ओ0एन0सिंह, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह एवं मा0 सांसद प्रतिनिधि एस0 पी0 अग्रवाल, मा0 अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
मा0 प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी जी के पोरबन्दर गुजरात से लाइव प्रसारण का कार्यक्रम मुख्य अतिथि अध्यक्ष लोक सेवा आयोग उ0प्र0 संजय सिंह श्रीनेत, मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, पूर्व जिलाधिकारी गोरखपुर ओ0एन0सिंह, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह एवं मा0 सांसद प्रतिनिधि एस0 पी0 अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव की उपस्थिति में देखा गया।
मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा विभिन्न राज्यों में आयोजित सांसद खेल महोत्सव में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों से संवाद एवं उनका उत्साहवर्धन किया गया।
मुख्य अतिथि अध्यक्ष लोक सेवा आयोग उ0प्र0 संजय सिंह श्रीनेत को मा0 सांसद द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
मा0 सांसद प्रतिनिधि एस0 पी0 अग्रवाल द्वारा पूर्व जिलाधिकारी गोरखपुर, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि अध्यक्ष लोक सेवा आयोग उ0प्र0 संजय सिंह श्रीनेत, मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, पूर्व जिलाधिकारी गोरखपुर ओ0एन0सिंह, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय उसका बाजार की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की प्रस्तुति की गयी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर के बच्चों द्वारा योग का प्रस्तुतिकरण किया गया।
मुख्य अतिथि अध्यक्ष लोक सेवा आयोग उ0प्र0 संजय सिंह श्रीनेत ने खेल को प्रोत्साहित करने के मा0 प्रधानमंत्री जी के संकल्प एवं मा0 सांसद डुमरियागंज के प्रयास की सराहना करते हुये प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया।
उन्होने कहा कि मा0 सांसद खुद खेल से जुड़े हैं और ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों के प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए भव्य रूप से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया गया।
उन्होने कहा कि खेल में हार जीत होती रहती है अंत तक जो मैदान में खड़ा रहता है वही अच्छा खिलाड़ी होता है। उन्होंने मिल्का सिंह, नीरज चोपड़ा व डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुये कहा कि हमें किसी भी खेल को लक्ष्य बनाकर खेलना चाहिए सफलता अवश्य मिलेगी।
जो खिलाड़ी होते हैं वह सुबह 04 बजे उठकर मैदान में पहुचते हैं चाहे कितनी भी ठंड क्यों न हो। हमें मा0 सांसद, जिलाधिकारी एवं अन्य खिलाड़ियों से सीख लेनी चाहिए। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुये कहा कि मंजिले उनको मिलती हैं जिनके इरादे मजबूत होते है। आप सभी के अन्दर चुनौतियों से लड़ने का जज्बा, लक्ष्य, एकता एवं भाईचारा तथा चरित्र उज्ज्वल होना चाहिए। जिससे आपके अनुशासित खिलाड़ी होने की पहचान होती है।
आप सभी अपने अपने खेलों में लक्ष्य बनाकर बेहतर ढंग से प्रदर्शन कर जनपद स्तर से राज्य स्तर एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खेलों में प्रतिभाग कर जनपद एवं देश का नाम रोशन करें।
मा0 सांसद जी द्वारा सांसद खेल महोत्सव से 10 लाख का फंड विभिन्न खेलों के लिए बनाया जा रहा है जिसमें जनपद स्तर/मंडल स्तर के खेलों के लिए सहयोग उपलब्ध कराया जायेगा। मुख्य अतिथि द्वारा आयोजक मंडल को बधाई दिया गया।
मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के आयोजन से जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को राज्य स्तर से अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर प्राप्त होगा। मा0 प्रधानमंत्री जी का पहल है कि ग्रामीण क्षेत्र, स्कूल, कालेजों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खोजकर उनको एक मंच प्रदान कर उनके प्रतिभा को प्रोत्साहित किया जाये। जनपद में सांसद खेल महोत्सव साल में केवल एक बार ही आयोजित होता है लेकिन अब 10 लाख रूपये का कार्पस फंड की व्यवस्था कर खिलाड़ियों को पूरे साल खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर मंच प्रदान किया जायेगा तथा उनको आवश्यक व्यवस्था भी उपलब्ध कराया जायेगा।
सांसद खेल महोत्सव 05 वर्षाे से आयोजित किया जा रहा है। ब्लाक स्तर, तहसील स्तर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होने कहा कि खिलाड़ियों के लिए जनपद में स्पोर्टस हास्टल बनवाने का कार्य किया जायेगा जिससे खिलाड़ियों को सुविधा मिलेगी।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी खेल को बढ़ावा देने के लिए निरन्तर प्रयास कर रहें हैं जिससे देश को प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिलें और देश का नाम अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करें। खेल का जीवन में बहुत महत्वपूर्ण योगदान होता है। खेल से मानसिक व शारिरिक स्वास्थ्य ठीक रहता है।
पूर्व जिलाधिकारी गोरखपुर ओ0एन0सिंह, मा0 सांसद प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल एवं मा0 अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव द्वारा खिलाड़ियों को अपने विचार के माध्यम से खेल के प्रति प्रोत्साहित किया गया। मुख्य अतिथि, मा0 सांसद डुमरियागंज, जिलाधिकारी व अन्य अतिथियों द्वारा बेहतर कार्यक्रम की प्रस्तुति करने वाले बच्चों को नगद पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इसके पश्चात सब जूनियर 100 मीटर बालक/बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता शुरू कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी अतिथियों, खिलाड़ियों व आयोजन समिति के सदस्यों का आभार प्रकट किया गया।
मुख्य अतिथि अध्यक्ष लोक सेवा आयोग उ0प्र0 संजय सिंह श्रीनेत, मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, पूर्व जिलाधिकारी गोरखपुर ओ0एन0सिंह, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा सांसद खेल महोत्सव में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्कूलों के विजेता, उप विजेता टीम को ट्राफी, मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, प्राचार्य मेडिकल कालेज डॉ0 राजेश मोहन, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार व अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं भाजपा के पदाधिकारीगण, व्यायाम शिक्षक, कोच आदि उपस्थित थे।