---Advertisement---

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल विहारी बाजपेयी की 101वीं मनायी गयी

By
Last updated:

भारत रत्न अटल विहारी बाजपेयी जी के सुशासन, सुशासन के महत्व, उनके जीवन पर आधारित निबन्ध लेखन, भाषण, एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सिद्धार्थनगर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल विहारी बाजपेयी जी की 101वीं जयन्ती जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर लखनऊ में आयोजित मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा राष्ट्र प्रेरणा स्थल के उदघाटन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में 25 दिसम्बर 2025 को अम्बेडकर सभागर में देखा गया।

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल विहारी बाजपेयी जी की 101वीं जयन्ती जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर जनपद स्तर पर अम्बेडकर सभागार में भारत रत्न अटल विहारी बाजपेयी जी के सुशासन, सुशासन के महत्व, उनके जीवन पर आधारित निबन्ध लेखन, भाषण, एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय के विजेताओं का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मुख्य अतिथि मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

जयन्ती समारोह जनपद स्तर पर कार्यक्रम

इस अवसर पर मा0 सांसद डुमरियागंज ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुये पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी जी के सुशासन, चुनौतियों एवं दृढ़ संकल्प के बारे में अवगत कराया गया। उन्हांेने कहा कि अटल विहारी वाजपेयी जी के आदर्शों का अनुशरण कर अपने जीवन में समाहित करना चाहिए। उनका पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित था।

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी जी के राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेकर अच्छा नागरिक बनना चाहिए और देश के विकास के लिए कार्य करना चाहिए। मा0 प्रधानमंत्री जी एवं मा0 मुख्यमंत्री जी का देश, प्रदेश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। उसमें हम सभी को सहभागी बनना चाहिए। सुशासन के संकल्प को लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

Purv Prdhanmantri Atal Bihari Bajpai Jayanti Samaroh 02,पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल विहारी बाजपेयी की 101वीं मनायी गयी,सुशासन दिवस का आयोजन अम्बेडकर सभागार सिद्धार्थनगर,जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर,प्रशासनिक आयोजन,सिद्धार्थनगर समाचार,स्थानीय समाचार,महापुरूष जयंती कार्यक्रम,purv prdhanmantri atal bihari bajpai jayanti samaroh,
जयंती समारोह में उपस्थित लोग

मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी जी एवं सुशासन विषय पर कक्षा 8 से 12 तक निबन्ध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आकाश कनौजिया को 5000 एवं द्वितीय स्थान पूजा शुक्ला को 3000 रतन सेन इ0 का0 बांसी एवं तृतीय स्थान रा0 क0 उ0 मा0 मोहन कोला सुधांशु अग्रहरी को 2000 का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

स्नातक, परास्नातक वर्ग में भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी जी की उपलब्धियों एवं सुशासन के महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की प्रथम स्थान निकिता को 10000, द्वितीय स्थान शिवानी जायसवाल को 5000 तथा रा0 महाविद्यालय पचमोहनी खुशी मिश्रा को 2500 का चेक देकर सम्मानित किया गया।

युवा छात्र, छात्राओं के मध्य भारत रत्न अटल विहारी वाजपेयी जी के जीवन एवं उनकी प्रमुख कविताओं पर आधारित एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के प्रथम स्थान कुशल त्रिपाठी को 10000, द्वितीय स्थान निकिता को 5000 तथा तृतीय स्थान अतुल उपाध्याय को 2500 का चेक देकर सम्मानित किया गया।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

डॉ. निसार अहमद खां

M.A. M.J.M.C. विगत 20 वर्षाें से पत्रकारिता क्षेत्र से जुडकर समाचार संकलन, लेखन, सम्पादन का कार्य जारी है। शिक्षा, राजनीति व ग्रामीण पत्रकरिता पर विशेष रिपोर्टिंग।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating