---Advertisement---

आज्ञात चोर ने दो सर्राफा दुकान को बनाया निशाना नकदी व जेवर लेकर फरार

By
On:

सिद्धार्थनगर। इटवा थाना अन्तर्गत मैना-परसा चौराहे पर शुक्रवार रात आज्ञात चोर ने दो सर्राफा दुकान को निशाना बनाया और नकदी व जेवर लेकर फरार हो गया। लगभग लाखों रूपए का नुकसान बताया जा रहा है। इसके अलावा एक किराने की दुकान का ताला तोड दिया।

जानकारी के अनुसार विजय सोनी व लवकुश सोनी मैना-परसा चौराहे पर सराफ की दुकान चलाते हैं। प्रतिदिन की भांति 26 दिसम्बर 2025 की शाम अपने दुकान का शटर बन्द कर घर चले गए थे। 27 दिसम्बर 2025 की सुबह जब दुकान खोलने आए तो घटना की जानकारी हुए। लककुश सोनी ने बताया कि उनके दुकान के शटर की कुण्डी तोडी गयी थी।

जबकि विजय सोनी के दुकान के पीछे जंगला तोड कर चोर अन्दर घुसे थे। दोनों व्यापारियों द्वारा बताया गया कि नकदी में कुछ चिल्लर पैसे तथा रिपेयर के लिए आए पुराने जेवरात का नुकसान हुआ है। घटना के सम्बंध में पूछने पर बताया कि डायल 112 को सूचना दी गयी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया है। इसके अलावा आज्ञात चोर द्वारा एक किराना दुकान का ताला तोडने की सूचना है।

इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक इटवा रविन्द्र सिंह ने बताया कि दो छोटे सर्राफ की दुकान में चोरी की सूचना मिली है। जहां छोटे सामान की बिक्री व रिपेयर का काम होता था। पीडित द्वारा घटना की लिखित तहरीर अभी तक नहीं दिया गया है। जांच कर विविध कार्यवाही की जाएगी।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating