बेनीपुर नानकार में मकर संक्रांति के अवसर पर कम्बल वितरण कार्यक्रम सम्पन्न
सिद्धार्थनगर। गरीब व असहाय लोगों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा है। समाज के सभी सक्षम लोगों को गरीबों की भरपूर मदद अवश्य करनी चाहिए। दूसरों का आंसू पोंछने वाला कभी भी दुखी नहीं रहेगा। ईश्वर स्वयं ऐसे व्यक्तियों की सहायता जरूर करते हैं। इस प्रकार का कार्य करने से आत्मसुख का बोध होता है।
उक्त बातें ग्राम पंचायत बेनीपुर नानकार में मकर संक्रांति के अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय के आवास पर आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष/जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर राधे रमण त्रिपाठी ने कही है। बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि असहाय व गरीबों की सेवा हम सभी को जरूर करना चाहिए।
वरिष्ठ समाज सेवी व भाजपा मण्डल अध्यक्ष भनवापुर विनय शंकर पाठक ने कहा की समाज में इस तरह के अयोजन करना बहुत ही पुनीत कार्य है। इससे सच्ची आत्मसंतुष्टि मिलती है। इस भीषण ठंडक के मौसम में गरीब तथा असहाय लोगों को कंबल अवश्य वितरित करना चाहिए। जिससे गरीब व्यक्ति ठंड से बचा रहेगा। दूसरों का आंसू पोछने वाला कभी दुखी नहीं रह सकता है। ईश्वर स्वयं ऐसे लोगों की सहायता अवश्य करते हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खुनियांव के ब्लाक महामंत्री विनोद कुमार उपाध्याय, विनोद कुमार दूबे, ज्ञानेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, प्रेम प्रकाश पाण्डेय, तुफ़ेल अहमद, पंकज पाण्डेय, महेन्द्र पाण्डेय, अजीत चौधरी, अजय पाण्डेय, राम पाल तिवारी, गंगाराम, पतिराम, लक्खू, जुबेर अहमद पप्पू, मुख्तार अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के आयोजक राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय व डॉ ज्ञानेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने इस मौके पर 300 गरीबों, असहाय लोगों को कंबल वितरित किया। उसके बाद उन्होंने कहा कि विगत चार वर्षों से परिवार के तरफ से कम्बल वितरण और च्यवनपरास का वितरण किया जाता है। प्रत्येक वर्ष गरीबों को ठंडक में कम्बल का वितरण किया जा रहा है।
द्वारा शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय