होरिलापुर में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

By
On:

मिश्रौलिया(सिद्धार्थनगर)। थाना मिश्रौलिया मिशन शक्ति टीम ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत थानाक्षेत्र के ग्राम होरिलापुर में जाकर महिलाओं, बालिकाओं को महिला अपराध व उससे बचाव, नये कानून तथा साइबर अपराध सुरक्षा के बारे में जागरुक किया।

प्रभारी निरीक्षक थाना मिश्रौलिया राजेश तिवारी के नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत थाना मश्रौलिया मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम होरिलापुर में जाकर महिलाओं, बालिकाओं को महिला सम्बन्धी अपराध, साइबर अपराध सुरक्षा व नये कानून के बारे में जागरुक किया गया। खुद के साथ होने वाले अपराध से बचने के बारे में जानकारी दी गयी।

मिशन शक्ति फेज 5.0 के विषय में बालिकाओं को महिला सम्वन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबर- 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा के बारे में जानकारी दी गई। मिशन शक्ति पुलिस टीम में उ0नि0 बबूना यादव, महिला आरक्षी अनुपम की उपस्थिति रही।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

इसरार अहमद

कई वर्षाें से ग्रामीण पत्रकारिता को कवर कर रहा हूँ। ग्रामीण परिवेश के समाचार संलकन और लेखन में विशेष रूचि है।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Related News

Leave a Comment

  • Rating