सिद्धार्थनगर। थाना इटवा की मिशन शक्ति टीम ने थाना क्षेत्र के श्री हरीराम शर्मा इंटर कॉलेज सेंदुरी में बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण, साइबर जागरूकता आदि की जानकारी दी गयी।
प्रभारी निरीक्षक इटवा रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में 21 जनवरी 2026 को मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण, बहु बेटी सम्मेलन व साइबर जागरूकता की जानकारी श्री हरीराम शर्मा इंटर कॉलेज सेदुरी के बालिकाओं को दी गयी।
इसके साथ ही सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे मंे जैसे कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मी बाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना सहित आदि अन्य योजनाओं की जानकारी दी गयी। इसके साथ अपराधों व बचाव के बारे में जानकारी दी गयी।
साइबर अपराध से बचने के संबंध में बताया गया कि किसी भी अनजान नंबर व लिंक पर क्लिक न करें। यदि ऐसा कोई घटना हो जाती है तो साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें औरwww.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
इसके साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एंबुलेंस सेवा, 1930, साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098, चाइल्ड हेल्पलाइन, 102, स्वास्थ्य सेवा, 181 वीमेन हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन सेवा के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति टीम में एसआई राजेंद्र कुमार साही, हेड कांस्टेबल प्रदीप पाल, म0का0 अल्का त्रिपाठी, श्री हरीराम शर्मा इंटर कॉलेज के संस्थापक सेवानिवृत्त अध्यापक हरिराम शर्मा की उपस्थिति रही।