सिद्धार्थनगर। थाना कठेला समय माता पुलिस ने थानाक्षेत्र में घटित नकबजनी, चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का 01 अदद वाटर कूलर मशीन बरामद किया।
थानाक्षेत्र कठेला समयमाता अन्तर्गत दिनांक 18.01.2026 की रात्रि में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धोबहा से अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर विद्यालय कक्ष में रखे सामान की चोरी की गई थी। जिसमें एक वाटर कूलर व अन्य सामग्री की चोरी हुई थी। जिसके संबन्ध में थाना कठेला समयमाता पर मु0अ0सं0 04/2026 धारा 331(4), 305(ई) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
थानाध्यक्ष कठेला समयमाता अभय सिंह के नेतृत्व में 23.01.2026 को थाना कठेला समयमाता पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपर्युक्त मुकदमा से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्तों को ग्राम गाजीपुर मोड थाना कठेला समयमाता जनपद सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद वाटर कूलर मशीन बरामद किया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमा में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर अन्य विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में मो0 इसराइल पुत्र मो0 हनीफ ग्राम धोबहा टोला पीपरी, इबारत अली उर्फ पट्टू पुत्र हसन अली ग्राम कठेला शर्की टोला बरमपुर, राजा पासवान उर्फ पेप्सी पुत्र बब्लू ग्राम धोबहा टोला पीपरी जनपद सिद्धार्थनगर का निवासी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 आनन्द कुमार, हे0का0 विनित शुक्ला, का0 गगनदीप कुमार, बिशाल पासवान, शुभम सिंह शामिल रहे।