सिद्धार्थनगर। थाना इटवा पुलिस व सर्विलांस टीम ने दानपेटी का ताला तोडकर की गयी चोरी की घटना खुलासा करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का लगभग 03 लाख नकद बरामद किया।
जानकारी के अनुसार गत 21 जनवरी 2026 की रात्रि में गालापुर मन्दिर की दानपेटी का अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर चोरी की घटना कारित की गई थी। जिसके संबन्ध में थाना इटवा पर मु0अ0सं0 15/2026 धारा 303(2), 334(1) बीएनएस पंजीकृत हुआ था।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशांत कुमार प्रसाद की अध्यक्षता तथा क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश व प्रभारी निरीक्षक इटवा रवीन्द्र सिंह की उपस्थिति में 25.01.2026 को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में घटना का खुलासा करते हुए बताया 25.01.2026 को थाना इटवा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपर्युक्त मुकदमा से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तों को ग्राम लटेरा थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का लगभग 03 तीन लाख रूपया नगद बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उपरोक्त मुकदमा में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर अन्य विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों सूरज यादव पुत्र रामकिशन और राजेश वर्मा पुत्र जुगजोधन दोनो ग्राम लटेरा थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर के निवासी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र सिंह, सर्विलांस प्रभारी उ0 नि0 हरेन्द्र चौहान, उ0नि0 हेमराज वर्मा, उ0नि0 अनिल कुमार ओझा, हे0का0 जनार्दन, हे0का0 पुष्पेन्द्र, का0 अभिनन्दन सर्विलांस टीम, हे0का0 उपेन्द्र निषाद, हे0का0 राकेश पटेल, का0 रुद्रप्रताप नायक, का0 नरेन्द्र देव चौहान, का0 विकाश ओझा, म0आ0 अल्का त्रिपाठी शामिल रहे।