एम०आई० पब्लिक स्कूल बनगाईः जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर साथियों को दी विदाई

By
On:
🎉 पर्व विशेष विज्ञापन ऑफर
अपने कारोबार और शुभकामना संदेश को News Universal Hindi पर प्रदर्शित करें
FREE से PREMIUM तक विज्ञापन विकल्प उपलब्ध
विज्ञापन देने का तरीका जानें →

सिद्धार्थनगर। एम०आई० पब्लिक स्कूल बनगाई के जूनियर छात्रों ने विदाई समारोह का आयोजन कर अपने सीनियर साथियों को विदाई दिया।

एम०आई० पब्लिक स्कूल बनगाई विदाई समारोह-

विदाई समारोह में कक्षा 9वीं एवं 11वीं के जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर 10वीं व 12वीं के छात्र छात्राओं को 07 फरवरी 2026 को विदाई दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन और मां सरस्वती के चित्र पर मालार्पण से हुआ। तत्पश्चात विद्यालय के छात्राओं द्वारा कार्यक्रम में आये हुऐ अतिथियों का स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

फ्री विज्ञापन
Dr.Bhaskar Sharma

इस दौरान प्रधानाध्यापिका सविता यादव ने कहा कि सभी बच्चे परीक्षा में अच्छे परीणाम लाकर अपने भविष्य को उज्जवल करें तथा विद्यालय का नाम रोशन करें। मेंहनत और बेहतर परीणाम ही आपका भविष्य तय करेगा। जीवन में हमेशा आगे बढ़ने का प्रयास करें।

फ्री विज्ञापन
Abrar Ali Chaudhary

मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबन्धक एम०के० शेख ने यूपी बोर्ड परीक्षा हाई स्कूल और इन्टरमीडिएट में विद्यालय से सम्मिलित होने वाले छात्र/छात्राओं को बेहतर अंको से उत्तीर्ण होकर अपने गुरुजनों एवं अभिभावकों का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी।

फ्री विज्ञापन
Dr nadir salam

उप प्रबन्धक साजिद शेख ने कहा कि सभी बच्चे अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ें। बिना लक्ष्य निर्धारण के पूर्ण सफलता मिलना बहुत मुश्किल होता है। वहीं मेनेजमेंट रामसरन, उप प्रधानाध्यापिका प्रतीक्षा मिस सहित अवधेश मौर्या, राहुल, हेमंत, दिनेश बौद्ध, अवधेश पाल, शमसुलहुदा, अमीषा मिस, सुमन, सबा आदि अध्यापक व अध्यापिका सहित विद्यालय संस्थापक राजाराम चौधरी ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दिया।

प्रबन्धक द्वारा 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले छात्र/छात्राओं को पठन पाठन सामग्री दी गयी। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों में उबेद खान, मखदूम बक्श, रहमतुल्लाह, सूरज शर्मा, रंजीत, घनश्याम यादव, शिवकुमार रावत, कन्हैया कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

  • Rating