सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के इटवा-बढ़नी मार्ग पर भोपलापुर के पास सोमवार अपराह्न तेज रफ्तार बोलेरो ने ई-रिक्शा को पिछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे ई-रिक्शा चालक की मौके पर मौत हो गयी। चोटिल दो यात्रियों को गम्भीर स्थिति देख प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
मार्ग दुर्घटना
जानकारी के अनुसार 09 फरवरी 2026 को दो बजे के लगभग इटवा की तरफ से ई-रिक्शा सवारी बैठा कर झकहिया की तरफ जा रही थी। इटवा की तरफ से बोलेरो भी झकहिया की तरफ जा रही थी। बताया जाता है कि बोलेरो तेज रफ्तार में थी।
भोपलापुर के पास आटो को ओवरटेक करते समय बोलेरो संख्या यूपी 55 आर 6128 अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारते हुए विद्युत खम्भा और पेड में टकरा कर रूकी। टक्कर इतना तेज था कि ई-रिक्शा चालक की मौके पर मौत हो गयी। दो सवारियों को काफी चोट लगी। स्थिति गम्भीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
इस भीषण मार्ग दुर्घटना में मृत ई-रिक्शा चालक दिलशाद पुत्र इसरार ग्राम गुरूव्वाजोत खालसा का निवासी है। दिलशाद तीन बहनों में इकलौता भाई अपने घर परिवार का खर्च चलाने वाला एकमात्र सहारा था। जिसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
अन्य घायलों में सुशीला (40 वर्ष) निवासी ग्राम खानकोट, थाना इटवा और उर्मिला (35 वर्ष) निवासी ग्राम माधवनगर, जनपद बलरामपुर के रूप में पहचान हुई है। जबकि बोलेरो चालक जयप्रकाश दीक्षित ग्राम मसिना थाना शोहरतगढ़ का निवासी है। बताया जाता है कि चालक को भी कुछ चोट लगी है।