मासिक किसान पंचायत आयोजित कर भाकियू ने सौंपा 13 सूत्रीय मांगपत्र

By
On:
🎉 पर्व विशेष विज्ञापन ऑफर
अपने कारोबार और शुभकामना संदेश को News Universal Hindi पर प्रदर्शित करें
FREE से PREMIUM तक विज्ञापन विकल्प उपलब्ध
विज्ञापन देने का तरीका जानें →

सिद्धार्थनगर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने शनिवार को इटवा तहसील परिसर में किसानों की क्षेत्रीय, प्रांतीय और राष्ट्रीय समस्याओं पर विचार विमर्श करने और समाधान हेतु मासिक किसान पंचायत आयोजित किया। अंत में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित 13 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।

किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु भाकियू का मासिक किसान पंचायत-

मासिक किसान पंचायत 21 फरवरी 2026 को तहसील अध्यक्ष सलीम अहमद सिद्दीकी की अध्यक्षता तथा जिला उपाध्यक्ष व तहसील प्रभारी इटवा मो० मुनीफ खान के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

फ्री विज्ञापन
Dr.Bhaskar Sharma

मासिक किसान पंचायत में सौंपे गए मांगपत्र की खास बिन्दु-

दिए गए मांग पत्र में कहा गया है कि भारत और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड डील पर भारत सरकार प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपना मत स्पष्ट करे और संसद में चर्चा करे। यदि ट्रेड डील किसानों के हित में हो तो इसे लागू किया जाए अन्यथा रद्द किया जाए।

फ्री विज्ञापन
Abrar Ali Chaudhary

भारत सरकार सभी फसलों पर एमएसपी कानून बनाकर संपूर्ण भारत में प्रभावी बनाए। संपूर्ण भारत में किसान आंदोलन के दौरान किसानों तथा किसान नेताओं पर दर्ज हुए मुकदमों को यथाशीघ्र वापस लिया जाए। संपूर्ण भारत के सभी किसानों का कृषि ऋण ब्याज सहित माफ किया।

फ्री विज्ञापन
Dr nadir salam

संपूर्ण भारत के सभी गन्ना किसानों का बकाया मूल्य हर्जाना सहित वापस दिलाया जाए। सहारा ग्रुप में जमा धन सभी देशवासियों का यथाशीघ्र वापस दिलाया जाए। उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश के सभी चकबंदी न्यायालयों में एक दशक से लम्बित विचाराधीन मुकदमों को संज्ञान में लेकर यथाशीघ्र निस्तारण कराए।

60 वर्ष पूरा कर चुके सभी किसान मजदूर परिवारों को मासिक किसान पेंशन से रू. 5000 प्रति माह दिया जाए। जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी से मांग की गई है कि जनपद और तहसील में सभी मतदाताओं का एसआईआर फॉर्म भर गया है। जो मतदाता जीवित और मौजूद हैं उनका बीएलओ द्वारा सत्यापन करवा कर वोटर लिस्ट में नाम सुरक्षित रखा जाए।

इटवा तहसील में न्यायालय में लंबित दाखिल खारिज के सभी मुकदमों का निस्तारण यथाशीघ्र कराया जाए सहित कुल 13 बिंदुओं का मांगपत्र उप जिलाधिकारी इटवा कुणाल को सौंप कर कार्यवाही किए जाने की मांग किया गया।

भारतीय किसान यूनियन के मासिक किसान पंचायत में मौजद लोग-

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रदीप कुमार, जिला अध्यक्ष बृजभान चौधरी, जिला प्रवक्ता लक्ष्मण चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह वर्मा, अरविंद चौधरी, मो0 हाशिम, अख्तर आलम, मो0 सादिक, श्याम चंद, उपेंद्र कुमार यादव, राम सवारे चौधरी, कन्हैया लाल पटेल सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

इस खबर को शेयर करें

Related News

Leave a Comment

  • Rating