राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला में अध्यापक हेमंत कुमार गुप्त सम्मानित

By
On:

सिद्धार्थनगर। सम्भल जिले के चन्दौसी में एक दिवसीय राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला में सिद्धार्थनगर जनपद से प्रतिभाग करने वाले इटवा के अध्यापक हेमंत कुमार गुप्त को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया है।

राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला

जानकारी के अनुसार सम्भल जिले के चन्दौसी में सिंह फार्म पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला 22 फरवरी 2026 को आयोजित हुआ। यह कार्यशाला सामाजिक विषय पर आयोजित हुआ। इसमें सिद्धार्थनगर जिले के इटवा विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय इटवा प्रथम के सहायक अध्यापक हेमन्त कुमार गुप्त ने प्रतिभाग किया। अच्छा कार्य करने पर उनको प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

अध्यापक हेमंत कुमार गुप्त सम्मानित

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर जयपॉल सिंह व्यस्त एम.एल.सी. मुरादाबाद एवं श्रीमती अलका शर्मा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रहे। संपादक संजय रस्तोगी, अनिल यादव प्रवक्ता विषय विशेषज्ञ सामाजिक विज्ञान, श्रीमती स्वाति गुप्ता स्ट्रेस विशेषज्ञ की उपस्थिति रही।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating