आर्थिक तंगी के कारण इटवा ब्लाक के ग्राम रोजगार सेवक ने पद से दिया त्यागपत्र

By
On:
🎉 पर्व विशेष विज्ञापन ऑफर
अपने कारोबार और शुभकामना संदेश को News Universal Hindi पर प्रदर्शित करें
FREE से PREMIUM तक विज्ञापन विकल्प उपलब्ध
विज्ञापन देने का तरीका जानें →

सिद्धार्थनगर। आर्थिक तंगी से जूझते हुए इटवा विकास खण्ड के एक ग्राम रोजगार सेवक ने स्वेच्छा से अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। ग्राम रोजगार सेवकों में अपने भविष्य और रोजगार को लेकर काफी निराशा देखी जा रहा है।

आर्थिक तंगी बना ग्राम रोजगार सेवक के त्यागपत्र का कारण

जानकारी के अनुसार विकास खण्ड इटवा के ग्राम रोजगार सेवक मनोज कुमार भट्ट पुत्र विनोद कुमार भट्ट ने अपने त्यागपत्र में आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए स्वेच्छा से अपने पद से 17 फरवरी 2026 को त्यागपत्र खण्ड विकास अधिकारी इटवा अनिशि मणि पाण्डेय को सौंप दिया। खण्ड विकास अधिकाकरी ने त्यागपत्र स्वीकार करते हुए विभागीय कार्यवाही के लिए भेज दिया। ग्राम रोजगार सेवक मनोज कुमार भट्ट इटवा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बरारी में ग्राम रोजगार सेवक के पद पर तैनात थे।

फ्री विज्ञापन
Dr.Bhaskar Sharma

ग्राम रोजगार सेवक के इटव ब्लाक अध्यक्ष अजय प्रताप मिश्र का कहना है कि एक ग्राम रोजगार सेवक के त्याग पत्र देने से ग्राम रोजगार सेवकों में अपने भविष्य और रोजगार को लेकर काफी निराशा व्याप्त है। उनका कहना है कि ग्राम रोजगार सेवकों को अल्प मानदेय मिलता है। वह भी समय पर नहीं मिलता है। ऐसे में अपने परिवार का भरण पोषण करना काफी मुश्किल हो रहा है।

फ्री विज्ञापन
Abrar Ali Chaudhary

हम लोग भुखमरी के कगार पर हैं। इपीएफ का पैसा भी एक साल से खण्ड विकास अधिकारी के खाते में पडा है। जोकि हम लोगों को अभी तक नहीं मिला है। समय से मानदेय भी नहीं मिलता है। ऐसे में काम कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है।

फ्री विज्ञापन
Dr nadir salam

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

इस खबर को शेयर करें

Related News

Leave a Comment

  • Rating