सिद्धार्थनगर। इटवा विकास खण्ड परिसर में शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख श्रीमती सूर्यमती पाण्डेय की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया गया तथा उपस्थित लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख श्रीमती सूर्यमती पाण्डेय ने कहा कि “पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। एक-एक पौधा लगाकर और उसकी देखभाल करके हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण दे सकते हैं।”
खण्ड विकास अधिकारी मार्कण्डेय पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि “जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर हर वर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।”
अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन पौधरोपण एवं पर्यावरण जागरूकता संदेश के साथ हुआ।
इस अवसर पर कार्यक्रम में एडीओ पंचायत बृजेश गुप्ता, एडीओ आईएसबी जग नारायण चौधरी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शोभित पाण्डेय, बीडीसी बब्लू खान, सुमित श्रीवास्तव, विकास कुमार सहित ब्लाक के कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।