सिद्धार्थनगर: बेनीनगर में डीजे पर रिवाल्वर लहराने का वायरल वीडियो निकला फर्जी, खिलौना गन के साथ मिला नाबालिग

By
On:

सिद्धार्थनगर। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए इटवा थानान्तर्गत बेनीनगर गांव के एक वीडियो में डीजे पर डांस करते समय युवक के हाथ में कथित रिवाल्वर दिखाई देने के मामले में इटवा पुलिस की जांच के बाद बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वीडियो में दिखाई दे रही वस्तु असली रिवाल्वर नहीं, बल्कि लाइटर गन (खिलौना गन) थी। पुलिस ने यह भी बताया कि वीडियो में दिख रहा युवक नाबालिग है।

बेनीनगर वायरल वीडियो की जांच में क्या मिला

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद थाना इटवा पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान की। पुलिस ने नाबालिग युवक से पूछताछ की तथा उसके कब्जे से कथित रिवाल्वर बरामद कर उसकी जांच कराई।

जांच में स्पष्ट हुआ कि बरामद वस्तु कोई आग्नेयास्त्र नहीं, बल्कि लाइटर गन (खिलौना गन) है। इसके बाद पुलिस ने स्पष्ट कर दिया कि वायरल वीडियो में असली रिवाल्वर लहराए जाने का दावा सही नहीं पाया गया।

इटवा पुलिस का आधिकारिक बयान

क्षेत्राधिकारी पवनी प्रकाश ने वीडियो बयान जारी कर बताया कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की गई। जांच में किसी भी अवैध हथियार के उपयोग की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी वीडियो या सूचना पर बिना पुष्टि के विश्वास न करें तथा केवल पुलिस के आधिकारिक बयान और सत्यापित जानकारी पर ही भरोसा करें।

सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने की अपील

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली अपुष्ट सामग्री कई बार भ्रम की स्थिति पैदा कर देती है। ऐसे मामलों में तथ्य सामने आने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बचना चाहिए और सत्यापन के बाद ही जानकारी साझा करनी चाहिए।

बेनीनगर वायरल वीडियो पर क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश का स्पष्टीकरण

इसे भी पढ़ें-

Prayagraj Triple Murder: प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, किराए के कमरे में दंपती समेत तीन लोगों के शव मिले

होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. भास्कर शर्मा मदर टेरेसा सेवा रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित, सिद्धार्थनगर का बढ़ाया मान

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Related News

Leave a Comment

  • Rating