सिद्धार्थनगर में बड़ी कार्रवाई: पिपरा रामलाल में न्यायालय के आदेश पर सरकारी भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

By
On:

सिद्धार्थनगर। जिले के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपरा रामलाल में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान ग्राम सभा की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। मौके पर ग्राम प्रधान/प्रशासक भी मौजूद रहे।

पिपरा रामलाल में सरकारी भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

ग्राम पिपरा रामलाल, तप्पा सगरा, थाना पथरा बाजार में हुई कार्रवाई के दौरान गाटा संख्या 1028 की 0.0630 हेक्टेयर खेल मैदान की भूमि तथा गाटा संख्या 1029 की 0.0140 हेक्टेयर ग्राम समाज की भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

प्रशासन के अनुसार यह कार्रवाई जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के न्यायालय द्वारा 5 अगस्त 2026 को वाद संख्या 1057/2026 एवं 1058/2026 में पारित आदेश तथा तहसीलदार (न्यायिक), डुमरियागंज के न्यायालय द्वारा 12 जून 2026 को पारित बेदखली आदेश के अनुपालन में की गई।

तहसीलदार न्यायालय से शुरू हुई थी कार्रवाई

ग्राम सभा की भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत मिलने के बाद क्षेत्रीय लेखपाल की 5 मई 2022 और 30 अगस्त 2022 की रिपोर्ट के आधार पर तहसीलदार (न्यायिक), डुमरियागंज के न्यायालय में सरकार बनाम अब्दुल सलाम पुत्र मोहम्मद इद्रीश के विरुद्ध अवैध पक्के निर्माण को लेकर बेदखली का वाद दायर किया गया था।

न्यायालय ने दोनों पक्षों को साक्ष्य प्रस्तुत करने और अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर देने के बाद 12 जून 2026 को प्रकरण के गुण-दोष के आधार पर बेदखली का आदेश पारित किया।

जिलाधिकारी के न्यायालय ने भी बेदखली आदेश रखा बरकरार

तहसीलदार (न्यायिक), डुमरियागंज के आदेश के विरुद्ध अब्दुल सलाम ने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के न्यायालय में अपील दाखिल की थी। जिलाधिकारी के न्यायालय ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद 5 अगस्त 2026 को तहसीलदार (न्यायिक) के 12 जून 2026 के आदेश को यथावत रखते हुए बेदखली का आदेश पारित किया।

राजस्व और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई

न्यायालय के दोनों आदेशों के अनुपालन में राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमण हटाया और ग्राम सभा की भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया।

प्रशासन के अनुसार कार्रवाई के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य रही

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

इस खबर को शेयर करें

Related News

Leave a Comment

  • Rating