सिद्धार्थनगर। इटवा तहसील क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों, स्कूल-कॉलेजों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यालयों पर आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया गया। इस दौरान लोगों ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का संकल्प लिया।
तहसील मुख्यालय पर एसडीएम ने किया ध्वजारोहण
15 अगस्त 2026 को इटवा तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी संदीप कुमार त्रिपाठी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर अमर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
श्रीमती यशोदा देवी कन्या इंटर कॉलेज में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्रीमती रंजना पाण्डेय, कॉलेज स्टाफ और छात्राएं मौजूद रहीं।
माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज में भी नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी, एनसीसी प्रभारी मो. वसी अहमद, श्याम नन्दन शुक्ला, धर्मेंद्र कुमार, सद्दाम हुसैन, शिवलाल, दिलीप कुमार मौर्य, डीके द्विवेदी, संजीव कुमार जायसवाल, विनोद मौर्य, आदेश चतुर्वेदी, रवि नंदन, तौकीर आलम खान, अजय कुमार सहित शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।

इटवा के डिग्री कॉलेजों में भी फहराया गया तिरंगा
डा. राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्राचार्य डा. अष्टभुजा पाण्डेय, कॉलेज के प्रवक्ता डा. संतोष पाण्डेय, डॉ. पवन कुमार पाण्डेय, एसपी मणि, अम्बिकेश्वर त्रिपाठी, नवनीत शुक्ला, डा. नुरुल हसन, राम प्रवेश पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रईस अहमद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य माहताब आलम ने ध्वजारोहण किया। कॉलेज के शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
अल्फारूक इंटर कॉलेज में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्रबंधक मौलाना शब्बीर अहमद, प्रधानाचार्य उबैदुर्रहमान और डॉ. मो. ईशा सहित कॉलेज स्टाफ मौजूद रहा।

नेशनल पब्लिक स्कूल, सरस्वती विद्यालय, मिल्लत पब्लिक स्कूल, नव ज्योति पब्लिक स्कूल, सिटी मांटेसरी स्कूल, एम्मानुएल मिशन स्कूल और जामिया अहले सुन्नत फैजाने रजा सहित क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया गया।
फातिमा इंटर कॉलेज सेमरी खानकोट में डॉ. नादिर सलाम ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर एडवोकेट अब्दुल सलाम खान, अब्दुल सबूर, अब्दुल मतीन सहित गणमान्य लोग, शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
स्कूलों और प्रशिक्षण संस्थानों में भी दिखा देशभक्ति का उत्साह
इटवा विकास खंड क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों ने देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
फिनिशिंग इंग्लिश कंप्यूटर लर्निंग इंस्टीट्यूट में तहसीलदार कैलाश नाथ यादव ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर जिला स्तरीय प्रवेश परीक्षा में टॉप 50 रैंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। संस्थान संचालक सुहेल चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सामाजिक और व्यापारिक संस्थानों में भी फहराया गया तिरंगा
अर्जक संघ कार्यालय पर पूर्व जिला संयोजक रवि प्रताप चौधरी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पुजारी प्रसाद वर्मा, अब्दुल सलाम विद्यार्थी, एडवोकेट राम सूरत यादव, अशोक कुमार कश्यप, मुबारकुल्लाह, बच्चूलाल, चन्द्रशेखर पाठक, शेषमणि उर्फ बब्लू, हरियादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

पूर्वांचल विकास मंच कार्यालय पर अध्यक्ष नन्दलाल सोनी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मसीहुद्दीन चौधरी, जयप्रकाश त्रिपाठी, एजाज सिद्दीकी, निहाल चौधरी, बबलू सोनी और रामकिशोर सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सरकारी कार्यालयों में भी हुआ ध्वजारोहण
इटवा कस्बे में वन विभाग कार्यालय, बीआरसी कार्यालय, विद्युत उपखंड इटवा, नगर पंचायत कार्यालय, विपणन केंद्र, थाना इटवा, डाकघर, सीडीपीओ कार्यालय, एसबीआई कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न सरकारी और अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।
विकास खंड मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सूर्यमती पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शोभित पाण्डेय, खंड विकास अधिकारी मार्कण्डेय पाण्डेय, एडीओ आईएसबी जग नारायण चौधरी, एडीओ पंचायत बृजेश कुमार गुप्ता, सचिव अनूप कुमार रावत, विजय पाल मौर्य, विजय कुमार, जावेद खान, सुमित कुमार श्रीवास्तव सहित विकास खंड के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
क्षेत्र में सपा कार्यालय, भाजपा कार्यालय और कांग्रेस कार्यालय पर भी ध्वजारोहण किया गया।
खुनियांव में भी स्वतंत्रता दिवस पर दिखा उत्साह
स्कूल-कॉलेज और पंचायत भवनों पर फहराया गया तिरंगा
खुनियांव, सिद्धार्थनगर। खुनियांव विकास क्षेत्र में भी स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ उत्साह के साथ मनाई गई। क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों, मदरसों और पंचायत भवनों पर ध्वजारोहण किया गया।
विकास खंड खुनियांव में ब्लॉक प्रमुख रीता दूबे ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार शुक्ल, सहायक विकास अधिकारी पंचायत राकेश पाठक सहित विकास खंड के कर्मचारी मौजूद रहे।
सेन्दुरी में विभिन्न स्थानों पर हुआ ध्वजारोहण
सेन्दुरी स्थित सुनील मोबाइल शॉप पर मुख्य अतिथि एवं वरिष्ठ सपा नेता बेचयी यादव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अजीत दूबे, कौशल यादव, अरुण यादव, परशुराम यादव, दीनानाथ मिश्रा, अष्टभुजा दूबे, गणेश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

राम अवतार मेमोरियल स्कूल और श्रीमती राज देयी देवी इंटर कॉलेज सहित क्षेत्र के अन्य शिक्षण संस्थानों में भी ध्वजारोहण किया गया।
ग्राम पंचायत तेलियाडीह स्थित पंचायत भवन पर सचिव मोईदुर्रहमान ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि दद्दुन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अबरार अली चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। एमआई पब्लिक स्कूल बनगाई में भी तिरंगा फहराया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इटवा और खुनियांव क्षेत्र में सुबह से ही देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया। स्कूलों में बच्चों की प्रस्तुतियों से लेकर सरकारी कार्यालयों और सामाजिक संस्थानों में हुए कार्यक्रमों तक लोगों ने राष्ट्रीय पर्व को उत्साह और सम्मान के साथ मनाया।







