सिद्धार्थनगर में दूध और दुग्ध उत्पादों की जांच तेज, 50 से अधिक नमूने प्रयोगशाला भेजे गए

By
On:

सिद्धार्थनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान

सिद्धार्थनगर। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में जनपद में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आर.एल. यादव के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की सचल टीम ने जिले के विभिन्न बाजारों और चौराहों से खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए।

संग्रहित किए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। विभाग के अनुसार प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बांसी और डुमरियागंज से दूध व दुग्ध उत्पादों के नमूने

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बांसी बाजार से 07 दूध, 02 खोया, 02 पनीर, 02 घी और 02 आइसक्रीम के नमूने लिए। वहीं डुमरियागंज बाजार से 01 दूध, 01 पनीर और 01 खोया का नमूना संग्रहित किया गया।

तुलसियापुर चौराहा, शोहरतगढ़ से 02 काजू, 01 अखरोट और 01 बादाम का नमूना भी जांच के लिए लिया गया।

इटवा और नौगढ़ क्षेत्र में भी खाद्य पदार्थों की जांच

इटवा क्षेत्र से टीम ने 04 दूध, 01 पनीर और 03 आइसकैंडी के नमूने संग्रहित किए। साड़ी चौराहा, नौगढ़ से 01 घी, 01 मिल्क क्रीम, 01 बटर और 01 चॉकलेट सिरप का नमूना लिया गया।

तेतरी बाजार से 01 घी और 01 शरबत, जबकि हैडिल तिराहा से 02 दूध के नमूने लिए गए। उधर उसका रोड से 01 दूध और 01 घी तथा पकड़ी, नौगढ़ से 01 दूध और 01 घी का नमूना संग्रहित किया गया।

भीमापार, जोगिया उदयपुर और तेतरी बाजार में भी नमूने

भीमापार, नौगढ़ से टीम ने 01 दूध, 01 पनीर, 01 चॉकलेट सिरप और 01 बटर का नमूना लिया। जोगिया उदयपुर से 03 आइसकैंडी के नमूने जांच के लिए भेजे गए।

लुम्बिनी रोड, तेतरी बाजार से 02 दूध, 01 पनीर और 01 आइसक्रीम का नमूना संग्रहित किया गया।

जांच रिपोर्ट के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार सभी संग्रहित नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान खाद्य कारोबारकर्ताओं को भी खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के प्रति जागरूक किया गया और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा बनाए रखने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई।

सचल दल में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II आर.एल. यादव के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरा लाल, नीरज कुमार चौधरी और रंजन कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे।

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

इस खबर को शेयर करें

Related News

Leave a Comment

  • Rating