सिद्धार्थनगर में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए शुरू हुई निःशुल्क बस यात्रा योजना, रक्षाबंधन पर तीन दिन मिलेगा लाभ

By
On:
🎉 पर्व विशेष विज्ञापन ऑफर
अपने कारोबार और शुभकामना संदेश को News Universal Hindi पर प्रदर्शित करें
FREE से PREMIUM तक विज्ञापन विकल्प उपलब्ध
विज्ञापन देने का तरीका जानें →

सिद्धार्थनगर में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारम्भ

सिद्धार्थनगर । उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया। रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की माताओं और बहनों को विशेष उपहार के रूप में 27 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा भी दी जा रही है।

सिद्धार्थनगर के लोहिया कला भवन में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। इस दौरान प्रदेश सरकार के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह समेत जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

फ्री विज्ञापन
Dr.Bhaskar Sharma

60 वर्ष से अधिक महिलाओं को पूरे प्रदेश में निःशुल्क बस यात्रा

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद का बुके देकर स्वागत किया। वहीं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या का स्वागत किया।

फ्री विज्ञापन
Abrar Ali Chaudhary

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि यह गौतम बुद्ध की धरती है और यहां मातृशक्ति के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत उत्तर प्रदेश की 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाएं परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी।

फ्री विज्ञापन
Dr nadir salam

उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर 27 से 29 अगस्त 2026 तक महिलाओं को एक सहयात्री के साथ निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। इस पहल के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मातृशक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर

डॉ. संजय निषाद ने कहा कि सरकार महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचा रही है। पात्र लाभार्थियों को आवास, निःशुल्क राशन और रोजगार से जुड़ी सुविधाएं दी जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। अटल आवासीय विद्यालयों के माध्यम से गरीब परिवारों के बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि बेटियां आत्मनिर्भर होंगी तभी समाज में वास्तविक समानता स्थापित होगी।

आधार कार्ड या वोटर आईडी से कर सकेंगी यात्रा

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। उन्होंने बताया कि 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाएं आधार कार्ड या वोटर आईडी दिखाकर पूरे उत्तर प्रदेश में परिवहन निगम की बसों से यात्रा कर सकती हैं।

जिलाधिकारी ने सभी महिलाओं को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए योजना का लाभ उठाने की अपील की।

रक्षाबंधन पर महिलाओं को वस्त्र और मिठाई वितरित

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने कहा कि मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेश की माताओं और बहनों को एक सहयात्री के साथ परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा देकर सम्मान बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आधी आबादी के सम्मान और कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पात्र लाभार्थियों को आवास, शौचालय, विद्युत कनेक्शन सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

कार्यक्रम में डुमरियागंज सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने भी सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने महिलाओं को वस्त्र एवं मिठाई वितरित की।

कार्यक्रम में डुमरियागंज सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, उप कृषि निदेशक राजेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

इस खबर को शेयर करें

Leave a Comment

  • Rating