इटवा में चीनी विक्रेताओं पर प्रशासन की छापेमारी, स्टॉक और बिक्री मूल्य की हुई जांच

By
On:

इटवा में चीनी के स्टॉक और बिक्री मूल्य की जांच

सिद्धार्थनगर। शासन के निर्देशों के क्रम में तहसील इटवा क्षेत्र में चीनी के स्टॉक और बिक्री मूल्य की जांच के लिए प्रशासनिक टीम ने विभिन्न चीनी स्टॉक होल्डरों एवं विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर 24 अगस्त 2026 को की गई।

उपजिलाधिकारी इटवा की अध्यक्षता में गठित हुई टीम

जांच के लिए उपजिलाधिकारी इटवा की अध्यक्षता में टीम गठित की गई थी। टीम में विपणन निरीक्षक इटवा धीरेन्द्र सिंह, पूर्ति निरीक्षक इटवा जितेंद्र सिंह तथा पूर्ति निरीक्षक खुनियांव राघवेन्द्र शाही शामिल रहे।

टीम ने इटवा क्षेत्र में गोपाल किराना, ओम साई किराना, शिवम् किराना, हरिराम किराना एंड फूड्स, गुड्डू किराना स्टोर और अन्नपूर्णा किराना स्टोर समेत विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

कई किराना प्रतिष्ठानों पर पहुंची जांच टीम

निरीक्षण के दौरान शिवम् किराना स्टोर, गोपाल किराना स्टोर और हरिराम किराना स्टोर खुले मिले, जबकि अन्नपूर्णा किराना स्टोर बंद पाया गया। टीम ने प्रतिष्ठानों पर उपलब्ध चीनी के स्टॉक और उसके बिक्री मूल्य से संबंधित जानकारी जुटाई।

निर्धारित स्टॉक और मूल्य को लेकर दिए निर्देश

अधिकारियों के अनुसार शासन की ओर से चीनी के मूल्य नियंत्रण तथा निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक रखने पर रोक के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्र में चीनी के स्टॉक और बिक्री मूल्य की जांच की जा रही है।

जांच टीम ने चीनी विक्रेताओं को शासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने तथा निर्धारित नियमों के अनुरूप ही स्टॉक और बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

इस खबर को शेयर करें

Related News

Leave a Comment

  • Rating