लोकतंत्र का महापर्व: मॉडल बूथों को वर्षों तक रखा जाएगा याद

By
Last updated:

डा. निसार अहमद खाँ। सिद्धार्थनगर। लोकतंत्र का महापर्व जिसे मनाने में जहां आम जनता ने बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लिया वहीं बूथों को सजाने और संवारने में जिम्मेदारों ने एक आदर्श प्रस्तुत किया। इन मॉडल बूथों को वर्षों तक याद रखा जाएगा और आने वाले चुनाव के लिए भी मॉडल बनेगा।

लोकतंत्र का महापर्व: मॉडल बूथों की यादगार 

लोकतंत्र का महापर्व विधानसभा चुनाव 2022 को सकुशल संपन्न कराने व बूथों को सजाने और संवारने में जिला निर्वाचन अधिकारी जिला अधिकारी सिद्धार्थनगर दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ा।

इटवा, खुनियांव विकास खंड सहित जिले के सभी बूथों को सुंदर ढंग से सजाया, सवांरा गया था। कुछ चुनिंदा मतदेय स्थलों पर आदर्श बूथ भी बनाया गया था। पिंक बूथ, दिव्यांग फ्रेंडली बूथ, मॉडल बूथ ने आम जनता और मतदाताओं पर अमिट छाप छोड़ा।

इटवा और खुनियांव विकास खंड में जिला अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर खण्ड विकास अधिकारी इटवा तथा खुनियांव आनंद कुमार गुप्त ने बूथों के सजाने, सवांरने और व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा।

इटवा तथा खुनियांव विकास खंड के आदर्श बूथों ने जनता के दिलों में तो जगह बनाया ही, इतिहास के पन्नों में भी सुन्दर अक्षर में नाम लिख गया।

इटवा विकास खंड के मॉडल बूथों में-

इटवा विकास खंड के मॉडल बूथों में पुरैना, सिसवा, मस्जिदिया तथा खुनियांव विकास खंड में गौरडीह, धोबहा शामिल है। इटवा विकास खंड के ग्राम मस्जिदिया में पिंक बूथ दूसरे शब्दों में कहें तो ऑल वुमन बूथ बनाया गया था। जहां गेट पर गार्ड को छोड़कर सभी कर्मचारी महिला ही थीं।

विकास खंड खुनियांव के मॉडल बूथों में-

विकास खंड खुनियांव के गौरडीह में दिव्यांग फ्रेंडली बूथ बनाया गया था। जहां दिव्यांगजनों के लिए व्हेल चेयर, दिव्यांग सोचालय सहित अन्य व्यवस्था किया गया था।

खंड विकास अधिकारी इटवा व खुनियांव आनंद कुमार गुप्त-

खंड विकास अधिकारी इटवा व खुनियांव आनंद कुमार गुप्त ने सोमवार को एक भेंटवार्ता में बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बूथों को सजाने, सवांरने तथा चुस्त-दुरूस्त रखने की व्यवस्था बनायी गई थी। जिसमें सभी कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाया और चुनाव सकुशल संपन्न हो गया।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

डॉ. निसार अहमद खां

M.A. M.J.M.C. विगत 20 वर्षाें से पत्रकारिता क्षेत्र से जुडकर समाचार संकलन, लेखन, सम्पादन का कार्य जारी है। शिक्षा, राजनीति व ग्रामीण पत्रकरिता पर विशेष रिपोर्टिंग।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating