सिद्धार्थनगर। किसानों का लगभग 04 करोड़ रुपया गबन कर फरार चल रहे तीन आरोपी अभियुक्तों के विरुद्ध थाना इटवा पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही कर सम्बन्धित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा।
प्रभारी निरीक्षक थाना इटवा रवीन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना इटवा पुलिस द्वारा वर्ष-2024 में गिरोह के द्वारा जनपद बलरामपुर व जनपद सिद्धार्थनगर के सैकड़ों किसानों का गल्ला उधार लिया गया। पैसा न भुगतान कर लगभग चार करोड़ रुपये का गबन कर फरार हो गये थे।
जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 82/24 धारा 406/120बी भादवि थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर व मु0अ0सं0 103/24 धारा 406 भादवि थाना कठेला समय माता जनपद सिद्धार्थनगर पंजीकृत होकर विवेचना पूर्ण की गयी। फरार चल रहे अभियुक्तों का एक संगठित गिरोह है, जो भोले भाले किसानों से उधार के रुप में गल्ला खरीद कर उनका रुपया गबन कर लेता है।
जिसमें त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 20/2026 धारा 2 ख(1),3(1) उ0प्र0 समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि0 पंजीकृत कर गैंग से सम्बन्धित एक नफर अभियुक्ता श्रीमती सन्नो देवी पत्नी कैलाश चन्द्र जायसवाल निवासी वार्ड नं0 8 गुरु गोविन्द सिंह नगर कस्बा इटवा थाना इटवा व दो नफर अभियुक्त 01 सिद्धार्थ जायसवाल उर्फ इन्द्रजीत जायसवाल पुत्र कैलाश चन्द्र जायसवाल निवासी वार्ड नं0 8 गुरु गोविन्द सिंह नगर कस्बा इटवा थाना इटवा, 02 कैलाश चन्द्र जायसवाल पुत्र स्व0 विश्वनाथ जायसवाल निवासी वार्ड नं0 8 गुरु गोविन्द सिंह नगर कस्बा इटवा थाना इटवा को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम निरीक्षक संतोष कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 हेमराज वर्मा, आरक्षी रुद्र प्रताप नायक, घनश्याम यादव म0आ0 बृजमा निषाद, अल्का त्रिपाठी शामिल रहे।