05 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या का दरिंदा आरोपी 18 साल बाद गिरफ्तार

By
Last updated:

सिद्धार्थनगर। थाना इटवा पुलिस ने मुम्बई पुलिस के साथ 18 वर्ष पूर्व 05 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या के दरिंदे आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा।

मु0अ0सं0-123/2007, धारा 302, 376, 363 भादवि0 थाना मानिकपुर मीरा भाईंदर, वसई-विरार पुलिस कमिश्नरेट मुम्बई महाराष्ट्र से सम्बन्धित अभियुक्त नन्दलाल विश्वकर्मा पुत्र रामदास विश्वकर्मा जोकि ग्राम खरदेवरी थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर का निवासी है। अभियुक्त द्वारा दिनांक 31.03.2007 को एक 05 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर बलात्कार कर हत्या कर फरार हो गया था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु मुम्बई पुलिस थाना इटवा पर उपस्थित आयी।

प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह थाना इटवा के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम बनायी गयी। संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 10 दिसम्बर 2025 को अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेज जा रहा है।

गिरफ्तार करने वाली संयुक्त पुलिस टीम में क्राइम ब्रान्च वसई मिरा भाईदर वसई विरार पुलिस कमिश्नरेट मानिकपुर पुलिस मुम्बई के सोपान पाटिल एपीआई, रविन्द्र पवार एएसआई तथा हे0 का0 राहुल कर्पे नियुक्ति तथा थाना इटवा के हे0का0 राकेश पटेल, का0 अमित वर्मा शामिल रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

डॉ. निसार अहमद खां

M.A. M.J.M.C. विगत 20 वर्षाें से पत्रकारिता क्षेत्र से जुडकर समाचार संकलन, लेखन, सम्पादन का कार्य जारी है। शिक्षा, राजनीति व ग्रामीण पत्रकरिता पर विशेष रिपोर्टिंग।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating