---Advertisement---

घर के पीछे का दरवाज़ा तोड़ नकदी व जेवरात चुरा ले गया चोर

By
On:

सिद्धार्थनगर। गोल्हौरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सेहरी खुर्द चौराहे पर एक सब्जी विक्रेता के घर आज्ञात चोर घर के पीछे दरवाजा तोडकर घर में रखा नकदी व सोने-चाँदी के जेवरात चुरा ले गया।

जानकारी के अनुसार गोल्हौरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत सेहरी खुर्द चौराहे पर एक सब्जी विक्रेता घिराऊ पुत्र रगई निवासी ग्राम सेहरी खुर्द बीते कई वर्षों से पास के सेहरी खुर्द चौराहे के निजी मकान में परिवार के साथ रहकर साग सब्जी का दुकान चला रहा था। 27 दिसम्बर 2025 की रात अज्ञात चोर घर के पीछे का दरवाज़ा तोड़कर घर में रखा चालीस हजार रुपया नक़द सहित सोने का एक जोड़ी झुमकी, सोने का एक अदद मंगल सूत्र और चांदी का एक जोड़ी पायल चुरा ले गया।

28 दिसम्बर 2025 की सुबह भोर में जब पीड़ित घिराऊ सोकर उठा और साग सब्जी लेने डुमरियागंज स्थित शाहपुर बाजार जाने की तैयारी कर रहा था। तब घर के पीछे का दरवाजा टूटा और सामान बिखरा देख कर दंग रहा गया। पीडित द्वारा घटना की सूचना थाना गोल्हौरा पर मोबाइल के ज़रिए दिया गया। गोल्हौरा पुलिस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर तहरीर लेकर जांच पड़ताल में जुट गयी।
थानाध्यक्ष गोल्हौरा राम देव ने कहा कि घटना की सूचना मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating