मिश्रौलिया(सिद्धार्थनगर)। थाना मिश्रौलिया पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी 02 अभियुक्तों को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा।
थानाध्यक्ष मिश्रौलिया बृजेश सिंह मय टीम द्वारा 21.11.2025 को मु0अ0सं0 159/2025 धारा 80(2), 85 बीएनएस व 3/4 डीपीएक्ट से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तों को 24 घण्टे के अन्दर धनगढ़वा मोड़ से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
वांछित अभियुक्त व अभियुक्ता अमित पुत्र रामपाल ग्राम मिठौवा थाना मिश्रौलिया, अमरावती पत्नी रामपाल ग्राम मिठौवा थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर के निवासी हैं।
गिरफ्तार करने वाली में बृजेश सिंह थानाध्यक्ष मिश्रौलिया, उ0नि0 गोरखनाथ, का0 अवधेश कुमार, म0का0 अनुराधा गुप्ता शामिल रहे।