दहेज हत्या के 05 आरोपियों को इटवा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायालय

By
On:

सिद्धार्थनगर। दहेज हत्या के 05 आरोपियों को इटवा पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया है। लगभग 20 दिन पहले विवाहिता की मौत हुई थी और आरोपी फरार थे। जिन्हें गिरफ्तार करने में पुलिस को बडी सफलता मिली।

प्रभारी निरीक्षक थाना इटवा रवीन्द्र सिंह के नेतृत्व में 18 दिसम्बर 2025 को थाना इटवा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 211/2025 धारा 80(2)/85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित 05 आरोपियों को अनंदनगर चौराहा के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी पति विवेक वर्मा पुत्र श्याम सुन्दर वर्मा, ससुर श्याम सुन्दर वर्मा पुत्र स्व0 छोटेलाल वर्मा, सास विनीता पत्नी श्याम सुन्दर वर्मा, ननद अमृता वर्मा पुत्री श्याम सुन्दर वर्मा तथा प्रिया वर्मा पुत्री श्याम सुन्दर वर्मा जो ग्राम सिरसिया थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर के निवासी हैं।

याद रहे कि गत 30 नवम्बर 2025 को विवाहित लक्ष्मी सोनी की तबीयब खराब हुई थी। ससुराली जन उसको इलाज के लिए बस्ती ले गए थे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उसके बाद से मायके वालों ने लाश का पीएम कराया और पीएम रिपोट के आधार पर इटवा थाने पर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया। मायके वालों ने आपने तहरीर में ससुरालियों पर विवाहिता के साथ मारपीट करने तथा दहेज मांगने का आरोप लगया और पूर्व में हुए विवाद का हवाला भी दिया। बताया जाता है कि मृतका का मायका बस्ती जिले के सोनहा थाना क्षेत्र के सोनहा गांव में है।

फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 हेमराज वर्मा, हे0 का0 राकेश पटेल, का0 रविश यादव, म0 का0 साधना यादव, श्रीयंका सिंह शामिल रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating