दुष्कर्म का 25 हजार का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार

By
On:

मिश्रौलिया (सिद्धार्थनगर)। थाना मिश्रौलिया पुलिस ने दुष्कर्म के 25 हजार के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया व 02 बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर माननीय न्यायालय भेजा।

थानाध्यक्ष मिश्रौलिया बृजेश सिंह मय टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 162/25 धारा 70(1), 351(3), 3(5) बीएनएस व 3(2) ट एससी/एसटी एक्ट व 67 आईटी एक्ट से सम्बन्धित रू. 25 हजार के इनामिया अभियुक्त व 02 बाल अपचारी को ग्राम गोनरा मोड़ पुलिया के पास से 26.11.2025 को गिरफ्तार/अभिरक्षा में लेकर मा0 न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार वांछित अभियुक्त विकास यादव उम्र 22 वर्ष पुत्र तिलकराम यादव साकिन होरिलापुर थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर का निवासी है। इसके साथ 02. दो बाल अपचारी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष मिश्रौलिया बृजेश सिंह, उ0नि0 छविनाथ राम, हे0का0 तेजप्रकाश मौर्या, राकेश कुमार, आरक्षी सुकेश साह, अनिल कुमार शामिल रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

इसरार अहमद

कई वर्षाें से ग्रामीण पत्रकारिता को कवर कर रहा हूँ। ग्रामीण परिवेश के समाचार संलकन और लेखन में विशेष रूचि है।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating