---Advertisement---

एक करोड़ रू0 से अधिक का साइबर फ्राड करने वाले इन अभियुक्तों को पुलिस ने धरदबोचा

By
On:

सिद्धार्थनगर। थाना कपिलवस्तु पुलिस ने N.C.R.P. समन्वय पोर्टल पर पर भिन्न-भिन्न राज्य से की गयी शिकायतों से संबन्धित कुल ₹1,07,03,720 (एक करोड़ सात लाख तीन हजार सात सौ बीस रुपये) साइबर फ्राड करने वाले 05 अभियुक्तों को कपिलवस्तु पुलिस ने धरदबोचा और गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा।

साइबर फ्राड से अर्जित पैसों से खरीदा गया सामान बरामद-

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से फ्राड किये गये पैसों से खरीदा गया 07 अदद मोबाइल फोन, 01 अदद मोटरसाइकिल, 01 अदद मारूति स्वीफ्ट कार, ₹98,200 नकद बरामद किया गया।

Ek Karod Rupees Ka Cyber Fraud Abhiyukt Giraftar Thana Kapilvastu 2,एक करोड़ रू0 से अधिक का साइबर फ्राड करने वाले अभियुक्तों को पुलिस ने धरदबोचा, एक करोड़ सात लाख तीन हजार सात सौ बीस रुपये का साइबर फ्राड, साइबर फ्राड करने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तार,ek karod rupees ka cyber fraud abhiyukt giraftar thana kapilvastu,
बरामद सामान

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ अभिषेक महाजन ने 17 दिसम्बर 2025 को प्रेसवार्ता में बताया कि जून 2024 में एनसीआरपी/समन्वय पोर्टल पर अभियुक्तों के विरुद्ध भिन्न-भिन्न राज्यों से कुल 35 साइबर फ्रॉड के संबन्ध में शिकायत दर्ज हुई थी। जिसकी जांच प्रभारी निरीक्षक कपिलवस्तु द्वारा किया गया तो ज्ञात हुआ कि साइबर अपराध/म्यूल खाता संख्या 00000040548214309 में कुल ₹1,07,03,720 (एक करोड़ सात लाख तीन हजार सात सौ बीस रुपये) आनलाइन फाइनेंशियल फ्राड का पैसा मगाया जा रहा था एवं इसका उपयोग अपने निजी खर्चों में किया जा रहा था।

प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ अभिषेक महाजन

प्रभारी निरीक्षक थाना कपिलवस्तु सन्तोष कुमार तिवारी के टीम नेतृत्व में उपरोक्त घटना के संबन्ध में 17.12.2025 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 85/2025 धारा 419, 420, 34 भादवि0 व 66(D) आईटी एक्ट पंजीकृत कर 05 अभियुक्तों को गिरफ्तारी व बरामदगी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया।

साइबर फ्राड करने वाले गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण इस प्रकार है-

01.शहजाद खान पुत्र अब्दुल कलीम निवासी कस्बा अलीगढ़वा थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर । 02.आशीष कुमार मिश्रा उर्फ अन्नू मिश्रा पुत्र दिवाकर मिश्रा मूल निवासी ग्राम बरकुल थाना चाकर चौड़ा जनपद कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल वर्तमान पता अलीगढ़वा थाना कपिलवस्तु। 03.परवेज पुत्र अब्दुल गफ्फार मूल निवासी ग्राम भैंस कुंडा थाना पकड़ी जनपद कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल वर्तमान पता अलीगढ़वा थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर। 04.अब्दुल अहद पुत्र हामीद हुसैन निवासी बेलौहा बाजार थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर वर्तमान पता ग्राम सरदार नगर थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर। 05.मोहम्मद वसीम पुत्र अब्दुल समद निवासी अलीगढ़वा थाना कपिलवस्तु जनपद सिद्धार्थनगर ।

गिरफ्तार कर ले जाते हुए

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार तिवारी थाना कपिलवस्तु, उ0नि0 अखिलेश कुमार मिश्र, सदरूल आलमीन, आरक्षी आलोक यादव, राहुल कुमार, म0आ0 सुषमा वर्मा शामिल रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating