- संदिग्ध हालत में महिला की मौत
- मायके वालों ने जहर देकर मारने का लगाया आरोप
सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसिया निवासी 25 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध मौत पर मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए सम्बंधित आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर की मांग किया है।
जानकारी के अनुसार पीएम से लाश वापस आने के बाद पीडित पक्ष सायं 6ः00 बजे के लगभग थाने आकर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग करने लगा।
मृतका स्वर्गीय लक्ष्मी सोनी 25 वर्ष के भाई राहुल सोनी पुत्र स्वर्गीय हरीराम सोनी जोकि जिला बस्ती के थाना गोनहा अंतर्गत ग्राम फेरसम के निवासी हैं। इटवा थाने पर 1 दिसंबर 2025 को दिए तहरीर में मांग किया है कि मेरी बहन लक्ष्मी सोनी की शादी 2021 में इटवा थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी विवेक वर्मा पुत्र राजेंद्र वर्मा के साथ हुई थी।
मेरी बहन के एक ढाई साल की आन्या नाम की पुत्री भी है। बीते 30 नवंबर 2025 को दिन में लगभग 1ः30 बजे मेरे बहन का पति विवेक वर्मा, ससुर राजेंद्र वर्मा, सास विनीता, नंद सुष्मिता ने मिलकर कोई विषाक्त पदार्थ खिला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। दिखावे के लिए उक्त लोग मेरी बहन को बस्ती स्थित कैली अस्पताल इलाज के लिए ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
पीडित राहुल सोनी ने अपने तहरीर में बताया कि जब से मेरी बहन की शादी हुई है तब से यह लोग उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे और अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। कई बार सुलह समझौता भी हुआ लेकिन यह लोग नहीं माने और मारपीट और घरेलू हिंसा और दहेज का मांग करते रहे।
मृतका के भाई राहुल सोनी ने पीएम से लाश वापस आने के बाद थाने के सामने परिजनों के साथ मांग करने लगे कि उक्त आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाए। समाचार लिखे जाने तक पुलिस और पीडित के बीच में वार्तालाप जारी रहा।