डॉल्फिन का शिकार कर पकाया खाया पांच पर केस दर्ज एक गिरफ्तार

By
On:

कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में डॉल्फिन का शिकार करने का मामला प्रकाश में आया है। मछुआरों ने एक डॉल्फिन का शिकार किया। उसे कंधे पर लादकर ले गए। पका कर खा लिया। मामले में पांच मछुआरों पर मुकदमा दर्ज हुआ। एक की गिरफ्तारी हुई है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वन अधिकारी की तहरीर पर कौशांबी पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

कुछ मछुआरे एक डॉल्फिन को कंधे पर लादकर ले जा रहे हैं। रास्ते में किसी ने वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। डॉल्फिन को कंधे पर लाद कर ले जाने के वीडियो का सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन अधिकारी रविंद्र कुमार ने मामले को गंभीरता से लिया और थाने पर लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया।

मामला कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव का है। जो यमुना नदी के निकट बसा है। घटना 2 दिन पूर्व का बताया जा रहा है। इसमें गैजिटिका डॉल्फिन का मछुआरों ने शिकार किया।

बन अधिकारी रविंद्र कुमार की लिखित तहरीर पर गैजेटिक डॉल्फिन वैज्ञानिक नाम प्लैटनिस्टा गैजिटिका जो स्तनधारी राष्ट्रीय जलीय जीव है, का शिकार किया गया है।

इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 222/23 धारा 9/39/50/51(1) वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 बनाम रंजीत पुत्र हंसराज पासी, संजय पुत्र बाबाजी निषाद, दीवान पुत्र गेंद लाल निषाद, बाबाजी पुत्र केदार निषाद, गेंद लाल पुत्र गुलाब निषाद समस्त निवासी गण नसीरपुर थाना पिपरी जिला कौशांबी।

पुलिस के अनुसार मामले में एक अभियुक्त रंजीत पुत्र हंसराज पासी को गिरफ्तार किया गया है।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating