सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम नागचौरी में हुई हत्या में वांछित तीस हजार रूपए के इनामिया अभियुक्त को मिश्रौलिया पुलिस तथा जनपदीय एसओजी टीम ने मुदभेड के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से आला कत्ल के साथ अन्य असलहा बरामद किया। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को पचीस हजार रूपया का नकद पुरस्कार दिया।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन ने 31 अगस्त 2025 को पत्रकार वार्ता में बताया कि जनपदीय एसओजी तथा थाना मिश्रौलिया पुलिस की संयुक्त टीम के साथ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिन्दा कारतूस व 01 अदद खोखा कारतूस, 02 अदद आलाकत्ल चाकू, 01 अदद मोटर साइकिल, रूपया 900 व एक अदद रेलवे टिकट आदि बरामद किया गया है।
गत दिनांक 23 अगस्त 2025 को मृतक रामकला निषाद के पुत्र गणेश निषाद द्वारा दिए लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 129/2025 धारा 103(1), 109(1), 140(1), 126(2), 351(3) भारतीय न्याय संहिता-2023 पंजीकृत किया गया।
घटना के खुलासा हेतु टीम का गठन किया गया। दिनांक 30/31 अगस्त 2025 को रात्रि में जनपदीय एसओजी व थाना मिश्रौलिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की खास सूचना पर नौडिहवा जंगल तिराहा, थाना क्षेत्र मिश्रौलिया पर चेकिंग के दौरान उक्त हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य वांछित अभियुक्त को टीम द्वारा गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया तो अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी गयी।
आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त को इलाज हेतु जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुअसं0 132/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 5/27(1), 3/4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जी रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मुकेश निषाद पुत्र धर्मराज निषाद है। वह साकिन नागचौरी थाना मिश्रौलिया जनपद सिद्धार्थनगर का निवासी है।
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूर्व में किए गए अपराध पर मिश्रौलिया थाने में दो मुकदमा दर्ज है। मु0अ0सं0 164/2022 धारा 304, 323, 504, 506 भादवि थाना मिश्रौलिया, मु0अ0सं0 75/2024 धारा 115(2),351(3),352 बीएनएस व 3(1)द,ध व 3(2) 5ए एसएसी/एसटी एक्ट।
गिरफ्तार हत्या के अभियुक्त का कबूलनामा-
गिरफ्तार अभियुक्त ने संक्षिप्त पूछताछ में पुलिस को बताया कि मेरा अपने गाँव के ही गणेश निषाद की बहन से प्रेम सम्बन्ध था। जिससे वह मुझसे बात करती थी लेकिन मेरे मुम्बई जाने के बाद वह मुझसे बात करना छोड़ दी। मैं उससे मिलना व बात करना चाह रहा था लेकिन उसके घर वाले मेरा विरोध करने लगे। जिससे हम लोगों में झगड़ा हो गया। तभी मैंने चाकू से गणेश व उसके माता-पिता, बहन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मौके पर ही गणेश के पिता रामकला की मृत्यु हो गयी।
मैं तत्काल मौके से फऱार हो गया था। घटना में प्रयुक्त चाकू व पहने हुए कपड़े को गाँव से दूर झाड़ी में छिपा दिया था तथा मोटरसाईकिल को जनपद बस्ती के एक चाय की दुकान पर रखकर चला गया था। मुझे पता चला कि घटना में प्रयुक्त चाकू को पुलिस ढ़ूढ़ रही है तथा फिंगर प्रिन्ट करा सकती है। जिससे मैं फंस सकता हूँ।
इसलिए लखनऊ से ट्रेन से टिकट लेकर बस्ती आया और वहाँ से मोटरसाइकिल से छिपाये गये चाकू व कपड़ा के स्थान मिश्रौलिया क्षेत्र पर आया तथा उसको मोटरसाइकिल की डिग्गी में उक्त सामान को रखकर भागने की फिराक में था कि पुलिस को देखकर फायर कर भागने लगा तो पुलिस की गोली से घायल हो कर गिर गया तथा पकड़ा गया।
हत्या के अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0 नि0 नारायण लाल श्रीवास्तव थानाध्यक्ष मिश्रौलिया, उ0नि0 जीवन त्रिपाठी एसओजी प्रभारी, उ0 नि0 सन्तोष कुंमार यादव, उ0 नि0 बबुना यादव, उ0 नि0 हरेन्द्र चौहान प्रभारी सर्विलांस सेल, मु0 आ0 राजीव शुक्ला, मनोज राय, दिलीप कुमार, आशुतोषधर दूबे, आरक्षी वीरेंद्र तिवारी, रोहित चौहान, सत्येन्द्र यादव, छविराज यादव, एसओजी टीम, मु0 आ0 राकेश कुमार, उमेश यादव, आरक्षी सुकेश कुमार शाह, अरबिन्द यादव, मुख्य आरक्षी जनार्दन प्रजापति, विवेक मिश्रा, पुष्पेन्द्र गौतम, आरक्षी अभिनन्दन सिंह, संजीव कुमार सर्विलांस सेल शामिल रहे।