सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम ककरही निवासी पान व्यवसायी Paan Businessman की बुधवार दिनदहाड़े अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दिया और मौके से भाग गए। घटना डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सुरजी सुहेलवा गांव के निकट नहर के उत्तर पटरी पर घटी।
इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम ककरही निवासी पानी व्यवसाई सुबास चौरसिया Subas Chourasia किसी काम से डुमरियागंज गए थे। वहां सुरजी सुहेलवा गांव के निकट नहर के उत्तर पटरी पर अज्ञात हमलावरों ने हथौड़े से सिर के पिछले भाग में वार कर हत्या कर दिया। और मौके से फरार हो गए। कुछ लोगों ने अज्ञात घायल लाश को देखकर इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दिया। ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर थाना अध्यक्ष डूमरियागंज संजय कुमार मिश्रा भी पुलिस बल के साथ पहुंचे। छानबीन में उन्हें कुछ दूरी पर हथौड़ा भी मिला। सिर में गंभीर चोट देखा गया। मौके पर रू 15 हजार नगद, बाइक यूपी 55 एडी 2863 व कागजात और मोबाइल भी मिला हुआ। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम और एएसपी सिद्धार्थनगर भी पहुंचे।
पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। अपराधियों के धडपकड़ के लिए छानबीन शुरू कर दिया है। घटना पूर्वाहन 3ः30 बजे के करीब बताई जा रही है।
पान व्यवसायी सुबास चौरसिया-
ज्ञात हो कि मृतक सुबास चौरसिया सरल स्मृवभाव, दुभाषी और मिलनसार थे। इनका परिवार शांत प्रिय और मृदुभाषी है। मृतक सुबास चौरसिया कुछ वर्ष पहले इटवा में भी पान की दुकान चलाते थे।
उनके पिता पान के पत्ता का व्यवसाय करते थे। वर्तमान में इटवा से 3 किलोमीटर पूर्व राइस मिल चौराहे पर इनके दो भाई पान की दुकान चलाते है। वह स्वयं पान के पत्ता का व्यवसाय करते थे।
लम्बे समय से पान के व्यवसाय से जुडे होने के कारण क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध और लोकप्रिय थे। मृतक सुबास कुमार की हत्या की घटना से इनके परिवार पर दुखों का पहाड़ तो टूट पड़ा वहीं क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। लोग घटना की निन्दा कर रहे थे। और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।