सिद्धार्थनगर। थाना मिश्रौलिया के ग्राम नागचौरी में घटित घटना में ईलाजरत माँ-बेटी का कुशलक्षेम जानने अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व क्षेत्राधिकारी सदर बी.आर.डी. मेडिकल कालेज गोरखपुर पहुँचे। वहां दोनों घायलों का कुशलक्षेम पता किया और रक्तदान कर घायलों की मदद की तथा जल्द स्वस्थ होने की कामना किया।
ज्ञात हो कि दिनाँक 23 अगस्त 2025 की रात्रि को थानाक्षेत्र मिश्रौलिया के ग्राम नागचौरी में एक सिरफिरे व क्रूर हत्यारे ने चाकू मार कर रामकला निषाद की हत्या कर दिया था। दोनों मां, बेटी को चाकू से गोदकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था।
इस घटित घटना में घायल प्रभावती पत्नी स्व0 रामकला व पुत्री गम्भीर रूप से घायल हुई थी। उक्त घायलों को थाना स्थानीय पुलिस द्वारा तत्समय संयुक्त जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर भेजा गया जहाँ चिकित्सक द्वारा उपरोक्त घायलों को बी.आर.डी. मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया तथा घायलों का ईलाज बी.आर.डी. मेडिकल कालेज गोरखपुर में चल रहा है।
दिनांक 25.08.2025 को बी.आर.डी. मेडिकल कालेज गोरखपुर में ईलाजरत घायलों का कुशलक्षेम पूछने पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद व क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान द्वारा घायलों को ब्लड देकर मदद की गयी तथा जल्द स्वस्थ होने की कामना की गयी। वहाँ पर मौजूद लोगों द्वारा उक्त सराहयनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।