सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के सहदेईया गांव में गत 09 अगस्त 2025 की रात्रि में राहुल कुमार पाठक के घर हुई चोरी का पुलिस ने खुलास करते हुए आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। उसके पास से चोरी हुए सामान को बरामद कर लिया है। घटना का अनावरण करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने बीस हजार रूपया पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ अभिषेक महाजन ने जनपदीय एसओजी व सर्विलांस तथा थाना इटवा पुलिस की संयुक्त टीम लगाया था।
गत 09 अगस्त 2025 की रात्रि में राहुल कुमार पाठक पुत्र हरी प्रकाश पाठक निवासी सहदेईया थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर के घर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा घर के पीछे से छत के रास्ते घर में घुस कर आलमारी, बक्सा व अटैची का ताला तोड़कर एक अदद् लाइसेंसी शस्त्र रिवाल्वर नंम्बर पी0 8959, शस्त्र अनुज्ञप्ति संख्या 354 थाना इटवा, 06 अदद कारतूस व 02 अदद मोबाइल और नगद 700 रुपये चोरी कर लिया गया था। जिसके संबंध में थाना इटवा पर 10.08.2025 को मु0अ0सं0 146/2025 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया। और घटना के अनावरण का प्रयास जारी था।
क्षेत्राधिकारी इटवा सुबेन्दु सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना इटवा श्याम सुन्दर तिवारी के कुशल नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा फरार अभियुक्त शिवराम यादव पुत्र नामी यादव निवासी पिपरा पाण्डेय थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर को 17.10.2025 को करहिया पुल के पास रमवापुर जाने वाली सड़क के पास से समय करीब 07ः40 बजे गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त को मु0अ0सं0 146/2025 धारा 331(4),305(ए),317(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट में आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया।
अभियुक्त के पास से एक अदद लाइसेंसी शस्त्र रिवाल्वर नंम्बर पी0 8959 शस्त्र अनुज्ञप्ति संख्या 354 थाना इटवा, 06 अदद खोखा कारतूस 32 बोर, दो अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन चोरी का व रू. 700 नकद बरामद किया।
पुलिस की पूछताछ में पकड़े गये अभियुक्त शिवराम ने बताया कि 09.08.2025 की रात में ग्राम सहदेईया गांव के तरफ मैं व मेरा एक साथी चोरी करने के नियत से घूम रहे थे, तभी देखा कि सामने रोड़ पर स्थित बने एक घर के पीछे ऊपर की सीढ़ी का दरवाजा खुला है।
हम दोनों उस घर के पास जाकर देखे घर के लोग घर के बाहर सो रहे थे। फिर हम दोनों ने दरवाजे पर हाथ से धक्का दिया तो दरवाजा खुला मिला फिर हम दोनों घर के अन्दर चुपके से घुस गये और घर में रखे कीमती सामानों की तलाश करने लगे कि डेहरी के ऊपर रखा एक सूटकेश मिला।
जिसको उठा लिया वहीं कमरे की खिड़की के पास बच्चे सो रहे थे उसी खिड़की पर दो मोबाईल फोन व एक टैबलेट रखा था जिसको हम दोनों ने उठा लिया। सभी सामान लेकर हम लोग खिड़की से घर के बाहर 50-60 कदम दूर बाग में अन्दर ले जाकर सूटकेस को खोलकर देखा तो सूटकेश में कुछ कागजात व यह रिवाल्वर मिला जिसको मैं अपने पैण्ट में खोस लिया तथा कागज, सूटकेश को वहीं फेंक दिया।
जाते समय रास्ते में ही कहीं खेत में टैबलेट खिसक कर गिर गया जिसे हम लोग तलाशे लेकिन नहीं मिला फिर हम लोग पकडण्डी व सिवान के रास्ते अपने गांव चले गये तथा एक मोबाईल मैं और एक मोबाईल मेरा साथी ले लिया। उक्त रिवाल्वर मैं अपने पास रख लिया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में नि0 बृजभान यादव प्रभारी थाना इटवा, उ0नि0 जीवन त्रिपाठी एसओजी प्रभारी मयफोर्स, उ0नि0 हरेन्द्र चौहान सर्विलांस प्रभारी, मु0आ0 राजीव शुक्ला, मनोज राय, दिलीप कुमार, आशुतोषधर दूबे, जनार्दन, आरक्षी वीरेंद्र तिवारी, रोहित चौहान, सत्येन्द्र यादव, छविराज यादव एसओजी टीम, का0 संजीव कुमार, राकेश मौर्या, नरेन्द्र देव चौहान शामिल रहे।