खाद्य विभाग सिद्धार्थनगर ने मिलावटी खाद्य पदार्थाें की जांच कर लिया सेम्पल

By
On:

सिद्धार्थनगर। होली पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिए खाद्य विभाग ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में खाद्य पदार्थाें की सेम्पलिंग कर जांच के लिए भेज दिया।

मिलावटी खाद्य पदार्थाें की जांच

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० एवं जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में 03 मार्च 2026 को होली पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम हेतु अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद में विशेष छापामार अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जनपद के खजुरिया रोड, नौगढ़ बाजार, ककरहवा बाजार, कोडरा ग्रांट, बांसी बाजार, धानी रोड, बढ़नी चौराहा, इटवा बाजार से खोया का 08 नमूना, नमकीन का 02 नमूना, रिफाइंड सोयाबीन तेल का 01 नमूना, छेना मिठाई का 02 नमूना, मिल्क केक का 01 नमूना, पपड़ी का 01 नमूना, पनीर का 01 नमूना, बर्फी का 01 नमूना, काजू का 01 नमूना, स्किम्ड मिल्क पाउडर का 01 नमूना , इस प्रकार कुल 19 नमूने संग्रहित किए गये तथा 700 kg पपड़ी, 298 kg नमकीन,120 kg बर्फी, 24 kg स्किम्ड मिल्क पाउडर सीज कर विक्रय से प्रतिबंधित किया गया तथा 288 kg खोया, 265 kg मिठाईयां, 5 kg छेना मिठाई अस्वच्छकर परिस्थिति में भंडारित पाये जाने पर विनष्ट कराया गया।

जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी तथा फूड सेफ़्टी ऑन व्हील (FSW) के द्वारा जोगिया बाजार, जिग्निहवा बाजार एवं पथरा बाज़ार में 34 खाद्य पदार्थों की मौके पर जॉच की गई साथ ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने व मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न करने हेतु जागरूक किया गया।

टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) ll आर०एल० यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हीरा लाल, नीरज कुमार चौधरी एवं रंजन कुमार श्रीवास्तव सम्मिलित रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating