सामाजिक सद्भाव बैठक का आयोजन कर एकता पर दिया बल

By
On:
🎉 पर्व विशेष विज्ञापन ऑफर
अपने कारोबार और शुभकामना संदेश को News Universal Hindi पर प्रदर्शित करें
FREE से PREMIUM तक विज्ञापन विकल्प उपलब्ध
विज्ञापन देने का तरीका जानें →

सिद्धार्थनगर। इटवा नगर स्थित माधव भवन सरस्वती विद्या मंदिर कमदालापुर में सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सामाजिक सद्भाव बैठक का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और संघ के पदाधिकारियों ने समाज में समरसता और एकता के महत्व पर गहन चर्चा की।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग सद्भाव प्रमुख ज्योतिष मणि ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र की उन्नति के लिए सामाजिक सद्भाव अनिवार्य है। उन्होंने भेदभाव से ऊपर उठकर एक संगठित हिंदू समाज और समर्थ भारत के निर्माण का आह्वान किया। बैठक की अध्यक्षता हरिराम गुप्ता ने की।

फ्री विज्ञापन
Dr.Bhaskar Sharma

इस अवसर पर जिला प्रचारक अवनीश, नगर संघचालक राधेश्याम की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक के अंत में वक्ताओं ने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का संकल्प दोहराया और सामाजिक एकता की दिशा में कार्य करने की शपथ ली। कार्यक्रम को संपन्न कराने में पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर खंड कार्यवाह श्यामलाल, मथुरा जायसवाल, खंड प्रचार प्रमुख नंदलाल सोनी, सुनील वर्मा, राहुल सहित स्थानीय लोग और स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

फ्री विज्ञापन
Abrar Ali Chaudhary

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

इस खबर को शेयर करें

Related News

Leave a Comment

  • Rating