मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अन्तर्गत 207 जोड़े का सामूहिक विवाह सम्पन्न

By
On:

सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत डुमरियागंज में कुल 207 जोड़े का सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी की उपस्थिति रही। सभी नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाहः 207 जोड़े का सामूहिक विवाह सम्पन्न

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 27 फरवरी 2026 को राप्ती नदी तट मंगल भवन नगर पंचायत डुमरियागंज में मुख्य अतिथि मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक डुमरियागंज श्रीमती सैय्यदा खातून, पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Mukhyamantri Samuhik Vivah Men Moujood Sansad
मुख्य अतिथि मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल

मुख्य अतिथि मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक डुमरियागंज श्रीमती सैय्यदा खातून, पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा गणेश प्रतिमा की विधिवत पूजन कर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

Mukhyamantri Samuhik Vivah Men Moujood Vidhyak
मा0 विधायक डुमरियागंज श्रीमती सैय्यदा खातून

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन द्वारा मुख्य अतिथि मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक डुमरियागंज श्रीमती सैय्यदा खातून, पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह को बुके देकर स्वागत किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को बुके देकर स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत कुल 207 जोड़े सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित हुये। हिन्दू समुदाय के 140 जोड़ों, बौद्ध धर्म के 58 तथा मुस्लिम समुदाय के 09 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। जिसमें हिन्दू, बौद्ध एवं मुस्लिम समुदाय के लोग सम्मिलित हुए।

इस विवाह कार्यक्रम में हिन्दू परिवार के लोेगों को पंडित द्वारा विवाह सम्पन्न कराया गया तथा मुस्लिम समुदाय के जोड़ों का निकाह मौलाना द्वारा निकाह पढ़कर शादी/विवाह का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया तथा बौद्ध धर्म का उनके धर्मानुसार विवाह कराया गया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम हेतु सभी पंक्तियों के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्ति किये गये थे।

Mukhyamantri Samuhik Vivah Men Moujood Dm Sp Sdr
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन

मुख्य अतिथि मा0 संासद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने सभी अधिकारियों एवं उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सबका साथ, सबका विकास की भावना के तहत हर गरीब की बेटी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बेटी है।

इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का संचालन किया जा रहा है, ताकि किसी भी गरीब परिवार की बेटी का विवाह आर्थिक अभाव के कारण न रुके। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रति जोड़े को एक लाख रुपये की सहायता दी जाती है, जिसमें 60 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में भेजे जाते हैं, 25 हजार रुपये के वैवाहिक उपहार वर-वधू को दिए जाते हैं तथा 15 हजार रुपये आयोजन की व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाते हैं।

गरीब परिवारों के बेटियों को अपनी शादी धूमधान से होने की चिन्ता रहती है आज मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा उनकी चिन्ता को दूर करते हुये समान रूप से सामूहिक विवाह के माध्यम से भव्य रूप से करने का कार्य किया है।

आज 207 बेटियों का कन्यादान हो रहा है। इस समारोह में जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन व वर वधू के माता पिता व परिवार के लोगों का आर्शीवाद प्राप्त हो रहा है।

सभी नव दम्पति बेहतरीन तरीके से नई पारी की शुरूआत करें। मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल द्वारा सभी नवयुगल जोड़ों को आर्शीवाद दिया गया।
पूर्व विधायक डुमरियागंज राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार द्वारा सामाजिक समरसता को मजबूत किया जा रहा है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण यह है कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हिंदू, मुस्लिम और बौद्ध पद्धतियों से गरीब परिवारों के विवाह संपन्न कराए गए।

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने कहा कि प्रत्येक जोड़े के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 60000 दिया जा रहा है तथा 25000 का सामान भी दिया गया है तथा 15000 बारात के स्वागत पर व्यय किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा सभी नवयुगल जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया।

मुख्य अतिथि मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही एवं जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन, मा0 सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0 अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत नव विवाहित जोड़ों को 05 साड़ी ब्लाउज सहित (प्रत्येक 5.50 मीटर), 05 पेटीकोट, चुनरी कढ़ाईयुक्त, पैंट का कपड़ा 1.20 मी0, शर्ट का कपड़ा 2.25 मी0 उत्तम गुणवत्ता की, गमछा, चांदी का पायल (एक जोड़ी), बिछियां, डिनर सेट (स्टेनलेसस्टील का), बर्तन- 01 नग कूकर 05 लीटर, ट्राली बैग, दीवाल घड़ी, कड़ाही, वैनिटी किट, सीलिंग फैन, कूल केज 10 लीटर, प्रेस, डबल वेड चादर, तकिया कवर, कम्बल 02 अद्द, गद्दा 02 अद्द, तकिया 02 नग, सिंहोरा, चूड़ी 02 दर्जन, कंगन 04 नग, लडडू 05 किलो, वर वधू को 500 ग्राम बादाम, 250 ग्राम अखरोट, 250 ग्राम मखाना, 500 ग्राम किशमिश, सूखा नारियल दिया गया। प्रत्येक बधू के खाते में धनराशि रू0 60000.00 डी0बी0टी0 के माध्यम से दिया गया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपरोक्त के अतिरिक्त इस अवसर पर उपजिलाधिकारी डुमरियागंज राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार डुमरियागंज रविकुमार यादव, नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह, प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव, खण्ड विकास अधिकारी डुमरियागंज कुमार कार्तिकेत मिश्र, अधिशासी अधिकारी डुमरियागंज सचिन पटेल, भारतभारी राजन गुप्ता सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating