छात्रों के अन्दर से परीक्षा के दौरान भय निकाल देती हैं होम्योपैथिक औषधियां

By
Last updated:

डा. निसार अहमद खाँ, सिद्धार्थनगर। आज कल परीक्षा के दौरान छात्रों को होने वाले परेशानियों  को दूर करने वाली होम्योपैथी में अनेक औषधियां बाजार में उपलब्ध हैं। इसकी विशेषता यह है कि इन मीठी गोलियों का शरीर पर कोई अतिरिक्त प्रभाव नहीं पड़ता है।

पूर्वांचल के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक एवं हनीमैन होम्योपैथिक मेडिकल कालेज यू. के. लंदन के शोध गाइड डॉक्टर भास्कर शर्मा ने कस्बा स्थित अपने चिकित्सालय पर गुरूवार को बताया कि परीक्षा के दौरान होने वाली परेशानियों एवं डर लगने पर लाइकोपोडियम तथा साइलीशिया के प्रयोग से बच्चों में एक उत्साह देखने को मिलता है।

डॉक्टर भास्कर शर्मा ने बताया-

परीक्षा के समय सिर में दर्द होना ,बार-बार पेशाब लगने लगना, दस्त एवं घबराहट की शिकायत हो तो जेल्सीमियम एवं आर्जेंटम नाइट्रिकम का प्रयोग किया जा सकता है। डॉक्टर भास्कर शर्मा ने आगे बताया कि एग्जाम फीवर एक मानसिक परेशानी है। इससे लगभग 30 से 40 प्रतिशत छात्र प्रभावित होते हैं।

परीक्षा में अच्छे अंकों से पास होने का दबाव अभिभावकों द्वारा बनाया जाता है। इससे बच्चे परीक्षा के दौरान एक कमरे में कैद होकर रह जाते हैं। परीक्षा के दौरान खाने पीने की जीवन शैली भी बदल जाती है। यही स्थिति ठीक नहीं है। परीक्षा के दौरान बच्चों को कमरे में कैद होने के बजाए पढ़ाई के साथ-साथ थोड़ा घूमना, फिरना तथा मनोरंजन भी जरूरी है।

डॉक्टर भास्कर शर्मा ने यह भी बताया की परीक्षा के डर से होने वाली परेशानियों को चिकित्सीय भाषा में एग्जाम फीवर कहते हैं। इससे बच्चे में अजीब सी बेचैनी घबराहट एवं बार बार पेशाब व दस्त की शिकायत हो जाती है। इससे छात्र का याद किया हुआ पाठ भी भूल जाता है। बार बार आत्महत्या का विचार आता है। नींद उड़ जाती है और फेल हो जाने का भय सताता है।

छात्रों की इन तमाम परेशानियों को दूर करने की ताकत होम्योपैथी की मीठी गोलियों में है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि किसी प्रशिक्षित होम्योपैथिक चिकित्सक की सलाह ली जाए और बाद में इन औषधियों का प्रयोग करके परीक्षा में अच्छे परिणाम की तरफ अग्रसर हुआ जाए।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating