सिद्धार्थनगर। इटवा स्थित अलफारूक इण्टर कालेज के पूर्व छात्र रह चुके डॉ अजहरुद्दीन को मंगलवार को उत्तर प्रदेश के राज्यपाल व कुलाधिपति के हाथ से गोरखपुर में पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई। उपाधि मिलने पर कालेज स्टाफ ने प्रसंनता व्यक्त करते हुए बधाई दिया।
जानकारी के अनुसार अलफारूक इण्टर कालेज के पूर्व छात्र रह चुके डॉ अजहरुद्दीन को मदन मोहन मालवीय प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में mechanical engineering मैकेनिकल इंजीनियरिंग में Ph.D. पीएचडी की उपाधि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल व कुलाधिपति श्रीमती आनन्दीबेन पटेल के हाथ से प्राप्त हुई है। मदन मोहन मालवीय प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर का 26 जुलाई 2025 को दसवां दीक्षांत समारोह था।
ग्राम पंचायत दुफेडिया निवासी डॉ अजहरुद्दीन ने हाई स्कूल और इण्टर की शिक्षा अमौना स्थित अलफारूक इण्टर कालेज से प्राप्त किया है। इसके बाद स्नातक राजकुमार गोयल इंजीनियरिंग कालेज गाजियाबाद से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया। इसके उपरांत मदन मोहन मालवीय प्रोद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर से एम.टेक और पीएचडी की किया।
अलफारुक इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य उबैदुर्रहमान ने पूरे कॉलेज परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया है।
उन्होंने आगे कहा कि अलफारूक इंटर कॉलेज के स्टाफ मो. इकराम, अताउर्रहमान, इन्द्र प्रकाश चौधरी, लुकमान खान, परवेज आलम, बी. शुक्ल, शमशीर अहमद आदि सहित पूरे कालेज परिवार को इस बात पर गर्व है कि हमारे प्रतिभाशाली पूर्व छात्र डॉ. अज़हरुद्दीन को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला। यह उपलब्धि उनके परिश्रम, समर्पण और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उनकी यह सफलता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा श्रोत बनेगी।