सिद्धार्थनगर। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा जिसे राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने दिसम्बर 2025 में सम्पन्न कराया है। जिसका परिणाम आ गया है। इटवा तहसील क्षेत्र के इन होनहार छात्रों ने यूजीसी नेट परीक्षा में मारी बाजी मार लिया है। मो0 जहीर ने पीएचडी में प्रवेश हेतु तथा नूर फातिमा ने सहायक प्रोफेसर पद एवं पीएचडी में प्रवेश हेतु योग्यता हासिल की है।
यूजीसी नेट परीक्षा किया पास-
जानकारी के अनुसार नूर फातिमा ने गृह विज्ञान विषय से यूजीसी नेट परीक्षा पास किया है। अधिकतम 300 अंक में से 184 अंक कुल मिलाकर 96.76 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
इटवा तहसील के खुनियांव विकास खंड अंतर्गत ग्राम टेउवां ग्रांट निवासी मतलूब आलम की पुत्री नूर फातिमा ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा चांद गर्ल्स इंटर कॉलेज चांदगंज टेउवां ग्रांट से पास किया है।
बीए की परीक्षा चांद गर्ल्स महाविद्यालय चांदगंज टेउवां ग्रांट से पास किया। इसके बाद डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज इटवा से गृह विज्ञान विषय में एमए पास किया। बताया जाता है कि नूर फातिमा ने घर पर रहकर बिना किसी कोचिंग के नेट परीक्षा पास किया है।
इसी तरह मो0 जहीर ने अर्थशास्त्र से यूजीसी नेट परीक्षा पास किया है। मो0 जहीर ने अधिकतम 300 अंकों में से 176 अंक कुल मिलाकर 89.89 प्रतिशत अंक हासिल किया है।
इटवा तहसील के खुनियाव विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धोबही निवासी जब्बीर अहमद के पुत्र मो0 जहीर ने हाई स्कूल और इंटर मीडिएट की परीक्षा चांद गर्ल्स इंटर कॉलेज चांदगंज टेउवां ग्रांट से पास किया है। बीए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय तथा एमए अर्थशास्त्र में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से पास किया है।
यूजीसी नेट की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर दोनों होनहार विद्यार्थियों को चांद गर्ल्स इंटर कॉलेज चांदगंज टेउवां ग्रांट के प्रधानाचार्य तनवीर अहमद खान, चांद गर्ल्स महाविद्यालय के इश्तियाक अहमद खान, डॉक्टर राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज इटवा के प्राचार्य डॉक्टर अष्टभुजा पांडेय सहित अन्य ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दिया है।