पैरामाउंट पब्लिक स्कूल में हुआ मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन

By
On:

बागपत, उत्तर प्रदेश। पैरामाउंट पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हाथों पर एक से बढ़कर एक खूबसूरत मेंहदी रचाकर सभी का मन मोह लिया।

स्कूल के प्रबंधक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मेंहदी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान वंशिका, द्वितीय स्थान अंशिका और तृतीय स्थान यूविशा ने प्राप्त किया। इसके जूनियर वर्ग से प्रथम स्थान वंशिका, द्वितीय स्थान सूजल और तृतीय स्थान मानसी ने प्राप्त किया।

स्कूल के प्रबंधक बिजेंद्र सिंह व प्रधानाचार्य ने छात्राओं द्वारा रचाई गई मेंहदी की सराहना की और विजेता सभी छात्राओं को उपहार देकर पुरस्कृत किया। बिजेंद्र सिंह ने कहा की सभी छात्राओं को तीज- त्यौहार पर होने वाले ऐसे आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

इससे उनके अंदर छुपी हुई कला निकलकर बाहर आती है। इस अवसर पर आरती सिंह, साक्षी प्रजापति एवं समस्त अध्यापिकाएँ उपस्थित रही।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating