सिद्धार्थनगर। लखनऊ स्थित अमिटी यूनिवर्सिटी कैंपस में आयोजित 21वें दीक्षांत समारोह में नगर पंचायत इटवा के महादेव घुरहू निवासी राहुल कसौधन को LL.M. Criminal Law एल.एल.एम. क्रिमिनल लॉ में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से परिजनों सहित पूरे जनपद में खुशी का माहौल है।
- परिवार, शुभचिंतको में दौड़ी खुशी की लहर
राहुल की शुरुआती पढ़ाई महादेव घुरहू से हुई। उन्होंने हाईस्कूल और इंटर बलरामपुर जिले के शारदा पब्लिक स्कूल से पूरा किया। इसके बाद श्रीराम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से बीए एलएलबी किया। जिसमें भी वे टॉपर रहे। एलएलएम की पढ़ाई अमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ कैंपस से पूरा किया।
अमिटी यूनिवर्सिटी लखनऊ कैंपस में 10 दिसम्बर 2025 को आयोजित 21वें दीक्षांत समारोह में राहुल कसौधन को यह सम्मान आपराधिक कानून में स्नातकोत्तर उपाधि एल.एल.एम. क्रिमिनल लॉ में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया है।
उनकी इस सफलता ने इटवा और पूरे सिद्धार्थनगर जनपद का नाम रोशन किया है। अपनी सफलता पर राहुल ने अपने शिक्षकों, परिवार और अमिटी यूनिवर्सिटी के मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से अपने मामा जयओम कसौधन को धन्यवाद दिया। जिनका वर्ष 2016 से मिला सहयोग और स्नेह उनके लिए प्रेरणास्रोत रहा है।
राहुल के पिता राम निवास कसौधन ने बताया कि यह उपलब्धि राहुल की कड़ी मेंहनत, अनुशासन और निरंतर लगन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि राहुल शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहा है और आज उसे उसकी मेंहनत का फल मिला है। राहुल ने पूजा अल्ट्रासाउंड डायग्नोस्टिक सेंटर, इटवा बाज़ार के स्वामी अनिल कसौधन के सहयोग और आशीर्वाद के लिए भी आभार जताया है।