मोबाइल मानिटरिंग सर्विस बन्द करने का ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन

By
Last updated:

सिद्धार्थनगर। बुधवार को इटवा विकास खण्ड के ग्राम प्रधानों ने पारस यादव और राघवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक स्वर में मोबाइल मानिटरिंग सर्विस को पूर्णतया बन्द करने का खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन दिया।

खण्ड विकास अधिकारी इटवा राज कुमार को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि ब्लाक सभागार इटवा में विकास खण्ड इटवा के हम समस्त प्रधानगण पारस यादव एवं राघवेन्द्र सिंह के अगुआई में एकत्रित हुए हैं।

हम ग्राम प्रधानों की सबसे बडी मुख्य समस्या है कि मोबाइल मानिटरिंग सर्विस को बन्द किया जाए। इसके विरोध में हम समस्त प्रधानों ने यह निर्णय लिया है।

दिनांक 05 जनवरी 2023 से लेकर जब तक ग्राम पंचायतों में मोबाइल मानिटरिंग की समस्या पूर्णता बंद नहीं हो जाती है, तब तक ग्राम पंचायत से सम्बंधित चाहे वो स्वास्थ्य विभाग से सम्बंधित हो, चाहे शिक्षा से सम्बंधित हो अथवा सफाई कर्मी के पेरोल से सम्बंधित हो समस्त कार्यों का पूर्णता बहिष्कार करके अनिश्चित समय तक इटवा ब्लाक गेट के सामने शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन / अनशन करेंगे।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating