इटवा(सिद्धार्थनगर)। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मंगलवार को अधीक्षक के अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी और सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ संदीप कुमार द्विवेदी ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सभी एएनएम को निर्देश दिया गया कि प्राइवेट अस्पताल में होने वाले प्रसव का सत्यापन कर के सूचित करें कि लाभार्थी द्वारा स्वयं प्रसव कराया गया है या किसी आशा के द्वारा बरगला के उक्त अस्पताल पर भेजा गया है।
इसके अलावा सब सेंटर से बाहर गर्भावस्था में दी गई सेवाओं को एचएमआईएस पोर्टल पर अपडेट करने, आयुष्मान कार्ड, ड्यू लिस्ट, टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव एईएफआई, सबसेंटर वार टैली मेडिसिंस, टीकाकरण, जननी स्वास्थ्य सुरक्षा कार्यक्रम, एमआर के 9 माह 16 माह व सभी इनकार परिवार एवं जीरो डोज, लॉजिस्टिक आदि बिन्दुओं की समीक्षा की गयी।
इस अवसर पर बीपीएम ओम प्रकाश त्रिपाठी, एआरओ दिनेश कुमार श्रीवास्तव, डीईओ मनीष पाण्डेय, आईओ दुर्गेश कुमार अग्रवाल, बीएचडब्लू आंचल जायसवाल, शिवानंद तिवारी, एफएम मो0 शाह आलम, मंजू सिंह, रीना तिवारी, प्रियंका वर्मा, रोजी यादव, आरती चौधरी, कविता पांडेय, जानकी देवी, शोभा देवी, नीलम वर्मा, रूमा चौधरी, अनुराधा चौरसिया, संजय कुमारी, विजय लक्ष्मी, रेनू देवी, सरोज देवी, मंजू देवी आदि की उपस्थिति रही।