---Advertisement---

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इटवा पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न

By
On:

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इटवा अधीक्षक डॉ संदीप द्विवेदी ने सम्बंधित को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

सिद्धार्थनगर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इटवा Community Health Center Itwa के अधीक्षक डॉ संदीप द्विवेदी ने मंगलवार को मीटिंग हॉल में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित कर उपस्थित एएनएम, सीएचओ, सुपरवाइजर तथा अन्य कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

अधीक्षक डॉ संदीप द्विवेदी ने 23 दिसम्बर 2025 को एचएमआईएस पोर्टल पर फीडिंग, आयुष्मान कार्ड व आभा आई डी, एएनसी, आरसीएच, एनसीडी, यूडीएसपी पोर्टल फीडिंग, डिलीवरी प्वाइंट उपकेंद्र पर जन्मे बच्चों का मंत्रा ऐप पर फीडिंग, मातृ एवं शिशु मृत्यु की रिपोर्टिंग पर गहनता से समीक्षा किया। उक्त विषयों पर 2 कार्य दिवस के अंदर समस्त पोर्टल पर फीडिंग करने हेतु निर्देशित किया।

अधीक्षक ने समस्त एएनएम, सीएचओ को सूचित किया कि राज्य स्तरीय समीक्षा दल की विजिट होने वाली है। इस लिए सभी लोग अपने कार्य संबंधित सारे रिकॉर्ड समय से पूर्ण कर लें। बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

किसी भी तरह की त्रुटिपूर्ण फीडबैक न प्राप्त हो। ब्लॉक में होने वाली प्राइवेट हॉस्पिटल में होने वाली डिलीवरी की सूचना ब्लॉक पर उपलब्ध करने हेतु निर्देशित किया ताकि उचित कार्यवाही किया जा सके। उन्होंने कड़े शब्दों में निर्देशित किया कि आप के क्षेत्र के समस्त गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी संस्थागत हो इस हेतु आप समय से उन गर्भवती की ट्रैक किया करें। सभी एएनएम को सत्र से संबंधित सभी लॉजिस्टिक सीएचसी से प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया।

इस अवसर पर बीपीएम अनिल यादव, बीसीपीएम शिव शंकर, डेटा इंट्री ऑपरेटर दिनेश श्रीवास्तव, बीएचडब्लू दुर्गेश गुप्ता, आईओ मनीष पांडेय, बीएमसीयूनिसेफ शिवानंद तिवारी, क्लस्टर कॉर्डिनेटर आंचल, मंजू देवी, सीमा, विजयलक्ष्मी, बृजकिशोर आदि कर्मियों की उपस्थिति रही।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating