हमें दातों की हमेशा देखभाल करते रहना चाहिए- डा. सनव्वर हुसैन

By
Last updated:

डा. निसार अहमद खाँ। सिद्धार्थनगर। मानव शरीर में दातों का महत्वपूर्ण स्थान है। दांत चेहरे की शोभा बढ़ाते हैं। मानव दांत भोजन को छोटे-छोटे टुकड़ों में बदल देते हैं। जिससे अच्छे से पाचन क्रिया होती है। यदि दांत गिर जाए तो चेहरा खराब लगता है। इसलिए हमें दातों की हमेशा देखभाल करते रहना चाहिए।

उक्त बातें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के दंत चिकित्सक डा. सनव्वर हुसैन ने अनौचारिक भेंटवार्ता में कहा है। उन्होंने आगे कहा कि थोड़ी सी असावधानी होने पर दातों में बीमारियां लग जाती हैं और दांत गिरने लगते हैं। अधिकतर लोगों के दांत पायरिया की बीमारी से ही गिर जाते हैं।

पायरिया से बचने के लिए दातों की सफाई आवश्यक है

पायरिया की पहचान-

पायरिया के लक्षणों में मुख्य रूप से मसूड़े में सूजन होना, लाली होना, खून और मवाद का निकलना, मुंह से दुर्गंध आना जैसे कुछ लक्षण हैं।

पायरिया से बचाव और इलाज-

पायरिया एक लाइलाज बीमारी है। सावधानी ही इसका इलाज है। पायरिया की बीमारी लगने के बाद इलाज करने पर ठीक हो जाता है। परन्तु दांतों की सफाई न करने पर दोबारा भी हो जाता है। पायरिया से बचने के लिए सुबह में और शाम को सोते समय व्रश करना चाहिए। ब्रश सही ढंग से करना चाहिए। अपने दांतों की सफाई रखनी चाहिए।

दांतो की महत्ता-

पायरिया वाले व्यक्ति को हर 6 महीने में योग्य दंत चिकित्सक से मिलकर परामर्श लेना चाहिए। दांतो की महत्ता को समझते हुए हर व्यक्ति को साल में एक बार योग्य दंत चिकित्सक से मिलकर अपने दातों के विषय में परामर्श ले लेना चाहिए। यदि कोई बीमारी लगी होगी तो समय पर उसका इलाज हो भी जाएगा और दांत बचे रहें।

दातों को रखें साफ-

जो भोज्य पदार्थ हम खाते हैं और खाने के बाद कुल्ली नहीं करते हैं। दांत साफ नहीं करते हैं। तो इन भोज्य पदार्थों का कण दातों पर चिपक जाता है। एक परत दांतों में जम जाता है। धीरे-धीरे यह परत मोटा होकर मसूड़े के नीचे चला जाता है। जिससे दांत और मसूड़ों के बीच की कसाव कमजोर हो जाती है। धीरे-धीरे दांत मसूड़ों को छोड़ देते हैं। और समय से पहले ही व्यक्ति का दांत गिर जाता है। इसलिए हमें अपने दांतों और मसूड़ों की अच्छे से सफाई करनी चाहिए जिससे जीवन भर दांत हमारे साथ रह सकें।

इस खबर को शेयर करें
news universal,logo,

News Universal Hindi

न्यूज यूनिवर्सल हिन्दी एक टाप हिन्दी न्यूज वेबसाइट है। यह उत्तर प्रदेश, सिद्धार्थनगर सहित सभी हिन्दी भाषी समाचारों को कवर करता है। देश, प्रदेश और सिद्धार्थनगर जिले की हर छोटी बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए न्यूज यनिवर्सल डाट इन वेबसाइट पर आएं।

For Feedback - letters@newsuniversal.in

Leave a Comment

  • Rating